फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Security tightened, 1200 police personnel will be deployed

Chandigarh News: सुरक्षा कड़ी, 1200 पुलिस जवान रहेंगे तैनात

Wed, 06 Sep 2023 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Security tightened, 1200 police personnel will be deployed
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय व शहर के अन्य कॉलेजों में बुधवार को छात्रसंघ चुनावों के लिए मतदान को लेकर चंडीगढ़ पुलिस ने कमर कस ली है। कुल 1200 पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। चुनावों की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तीन तरह से प्रबंध किए हैं। इनमें चुनावों से पहले, चुनावों के दौरान और चुनावों के बाद की तैयारी शामिल है। पुलिस ने बताया है कि चुनावों को लेकर शहर के 14 डीएसपी, 12 थाना प्रभारी, 18 इंस्पेक्टर, 10 चौकी प्रभारी और निचले रैंक के 938 पुलिसकर्मी शामिल होंगे। इसके अलावा यातायात और सुरक्षा विभाग से जुड़े पुलिसकर्मी भी शामिल होंगे। अपराध शाखा के कर्मी पीयू कैंपस में नजर रखेंगे, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। वहीं समाज-विरोधी तत्वों पर भी नजर रखी जाएगी। पीयू समेत सेक्टर-10 के डीएवी कॉलेज, सेक्टर-26 के एसजीजीएस कॉलेज और सेक्टर-32 स्थित एसडी कॉलेज में पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed