फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Security tight at amritsar railway station

आईएस की धमकी के बाद के रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ी, आरपीएफ ने बढ़ाई गश्त

Sun, 09 Apr 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Sun, 09 Apr 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
Security tight at amritsar railway station
- फोटो : File Photo
आतंकी संगठन आईएस (इस्लामिक स्टेट) की ओर से कुछ दिन पहले आरपीएफ पोस्टों को उड़ाने का धमकी भरा पत्र मिलने के बाद रेल डिवीजन फिरोजपुर ने सरहदी जिलों के सभी रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आरपीएफ अधिकारियों ने शनिवार को फाज्लिका, फिरोजपुर, अमृतसर, पठानकोट, गुरुदासपुर और जम्मू-कश्मीर के रेलवे स्टेशनों के आरपीएफ पोस्टों का निरीक्षण कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया। 
विज्ञापन


फिरोजपुर मंडल रेलवे के 18 स्टेशन भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सरहद के सात किलोमीटर के दायरे में है। इन स्टेशनों के साथ ही 157 किलोमीटर लंबे रेलवे ट्रैक की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना आरपीएफ और जीआरपी के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। पिछले वर्ष सरहदी हिस्से के रेलवे ट्रैक दीनानगर में प्लांट किए गए पांच बमों को समय रहते निरस्त कर दिया गया था नहीं तो इससे बड़ा हादसा हो सकता था। खूफिया एजेंसियों की इनपुट के आधार पर हुई मीटिंग के बाद आरपीएफ ने सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


 रेल डिवीजन फिरोजपुर आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि शनिवार को उन्होंने डिवीजन के सीमांत रेलवे स्टेशनों की आरपीएफ पोस्टों का निरीक्षण कर उन्हें एलर्ट रहने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि आरपीएफ किसी भी प्रकार के आतंकी मंसूबे से निपटने के लिए सक्षम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed