फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Security review of Punjab's Dera and Security will be increased in districts

अलर्टः पंजाब के धार्मिक डेरों की सुरक्षा में कटौती की तैयारी, जिलों में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा

Sun, 13 Oct 2019 10:58 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 13 Oct 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
Security review of Punjab's Dera and Security will be increased in districts
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : ANI

पंजाब के सीमांत इलाकों में पाकिस्तान द्वारा ड्रोनों की मदद से घुसपैठ की घटनाओं के बाद राज्य सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था पर गहनता से मंथन शुरु कर दिया है। सभी जिलों में चाक चौबंद सुरक्षा के लिए सुरक्षाकर्मियों की जरुरत को ध्यान में रखते हुए इस बात पर विचार किया जा रहा है कि प्रदेश के सभी धार्मिक डेरों की सुरक्षा के लिए तैनात जवानों में से कुछ जवानों को पुलिस थानों में ट्रांसफर किया जाए। इसे लेकर पुलिस विभाग को डेरों की सुरक्षा में तैनात जवानों की संख्या और डेरों को खतरे के बारे में समीक्षा करने के लिए कह दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय के एक आला पुलिस अधिकारी ने बताया कि राज्य में वीआईपी ड्यूटी पर लगाए गए जवानों की संख्या में पहले ही कटौती की जा चुकी है। इसके अलावा, उन स्थानों के बारे में अध्ययन शुरु किया गया है, जहां से कुछ और जवान वापस बुलाए जा सकते हैं। वापस बुलाए गए जवानों को जिलों में तैनात किया जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि डेरों की सुरक्षा में तैनात जवानों की संख्या में कटौती करने पर विचार किया जा रहा है लेकिन इसके लिए संबंधित डेरों को थ्रेट की समीक्षा की जाएगी। उसके बाद सुरक्षा में तैनात जवान वापस बुलाने पर फैसला होगा। अधिकारी ने कहा कि वापस बुलाए जाने वाले जवानों की सही संख्या के बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता लेकिन यह प्रयास किए जा रहे हैं कि अधिक से अधिक जवानों को वापस बुलाकर पब्लिक ड्यूटी में लगाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेरा प्रमुखों की सुरक्षा में डटे हैं सैंकड़ों जवान

पंजाब में कांग्रेस सरकार के सत्ता संभालने के बाद मंत्रिमंडल की पहली बैठक में यह फैसला किया गया था कि वीआइपी ड्यूटी में लगे पुलिस जवानों को वापस बुलाकर उन्हें पुलिस थानों में तैनाती दी जाएगी। लेकिन प्रदेश के विभिन्न डेरा प्रमुखों को लेकर सरकार ने चुप्पी साधे रखी है, जिनकी सुरक्षा में न केवल बड़ी संख्या में जवान तैनात हैं, बल्कि पंजाब में कई डेरा प्रमुख ऐसे भी हैं, जिन्हें जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की गई है। 

एक धर्मगुरु को दी गई जेड प्लस सुरक्षा पर हर महीने औसतन बारह लाख रुपए खर्च आ रहा है। कुछ डेरा प्रमुखों को आतंकवाद के समय से ही सुरक्षा दी जा रही है। डेरों को लेकर पुलिस की तरफ से सरकार को सौंपी गई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि डेरों के प्रमुखों को सुरक्षा की जरूरत है और उन्हें धमकियां मिलती रहती हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा में कटौती नहीं की जा सकती।

डेरों से पहले भी वापस बुलाए गए थे जवान
पिछले साल पंजाब सरकार के आदेश पर राज्य पुलिस ने अपने उच्चाधिकारियों और कई अन्य वीवीआईपीज समेत 257 लोगों की सुरक्षा में तैनात पुलिस जवानों में से 547 को सूबे में कानून-व्यवस्था के लिए वापस बुला लिया था। आदेश के तहत, जिन 547 जवानों को वापस बुलाया गया है, उनमें तीन प्रमुख डेरों- डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास से 30, डेरा दिव्य ज्योति जागरण संस्थान नूरमहल से 20 और डेरा सचखंड बल्लां से 5 सुरक्षाकर्मी शामिल थे।

इनके अलावा बड़ी संख्या में पंजाब पुलिस के मौजूदा आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों को दी गई पुलिस सुरक्षा में भी कटौती की गई थी। जिन वीवीआईपीज की सुरक्षा कम की गई थी, उनमें आल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के चेयरमैन मनिंदर सिंह बिट्टा, पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल, लुधियाना में शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब-उर-रहमान, कांग्रेस के कई पूर्व विधायक, अकाली दल के कई नेताओं और पूर्व विधायकों, श्री अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार, एसजीपीसी के पूर्व प्रधान भी शामिल थे। 

इनके साथ ही भाजपा के कई नेताओं की सुरक्षा में भी कटौती की गई थी। उस समय प्रदेश में आरएसएस और हिंदू संगठनों से जुड़े नेताओं की सुरक्षा में भी कमी की गई थी।  इनके साथ ही, राज्य सरकार के कई पूर्व अधिकारियों की सुरक्षा में भी कटौती की गई है, जिनमें मुख्यमंत्री के पूर्व सलाहकार भी शामिल थे।

बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश
त्यौहारों के मद्देनजर बाजारों में इन दिनों भीड़भाड़ के माहौल को देखते हुए पंजाब पुलिस के डीजीपी ने सभी पुलिस कमिश्नरों और एसएसपीज को संबंधित इलाकों को बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले, डीजीपी ने एक आदेश जारी कर पंजाब पुलिस के मुलाजिमों की छुट्टियां भी रद कर दी हैं।

भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा प्रबंधों को लेकर डीजीपी के नए निर्देशों को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियारों की सप्लाई के मामले में पकड़े गए आतंकियों से पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी दीवाली के मौके पर पंजाब में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की तैयारी कर रही है। 

पाकिस्तान द्वारा पंजाब के सीमांत जिलों में ड्रोनों के जरिए हथियार और नशा सप्लाई किए जाने की घटनाएं सामने आने के बाद सभी सीमांत जिलों में तो सुरक्षा प्रबंध कड़े करते हुए इन जिलों को संवेदनशील भी घोषित कर दिया गया है और इनमें सुरक्षा प्रबंधों को लेकर खुफिया तंत्र भी सक्रिय हो गया है। 

प्रदेश के अन्य जिलों में भी, पाकिस्तानी साजिश की आशंका को देखते हुए विशेष चौकसी बरती जा रही है। डीजीपी ने सभी पुलिस कमिश्नरों और एसएसपीज ने अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था की लगातार समीक्षा करने और उसकी रिपोर्ट मुख्यालय को भेजने के निर्देश भी दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed