{"_id":"599ddb364f1c1b715f8b480f","slug":"security-of-stations-in-punjab-and-haryana-increased","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब और हरियाणा में स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ाई, ये स्टेशन संवदेनशील घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब और हरियाणा में स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ाई, ये स्टेशन संवदेनशील घोषित
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 24 Aug 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Railway Station
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा और पंजाब में डेरा अनुयायियों की एक्टिविटी को लेकर स्टेशनों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। रेलवे के चीफ सिक्योरिटी कमिश्नर संजय किशोर ने हरियाणा और पंजाब के स्टेशनाें की सुरक्षा संबंधी समीक्षा की। इस दौरान रेलवे अथारिटी ने पंजाब में मालवा बेल्ट और दक्षिण हरियाणा के स्टेशनों को संवेदनशील घोषित कर दिया है।
संजय किशोर ने मंडल रेल प्रबंधक दिनेश कुमार से मुलाकात की और स्टेशनों के हालातों और सुरक्षा के बारे में जानकारी प्राप्त की। रेलवे को आशंका है कि मामला यदि बिगड़ता है तो कुछ शरारती तत्व पंजाब के मालवा और दक्षिण हरियाणा के स्टेशनों को निशाने पर ले सकते हैं। जिसके चलते इन स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया गया है।
पंजाब के रेलवे स्टेशनाें पर सुरक्षा पहले से ज्यादा बढ़ा दी गई है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए रेलवे पुलिस पूरी तरह से तैयार है। पुलिस सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है।
विज्ञापन
- रोहित चौधरी, एडीजीपी रेलवे, पंजाब

दोनों राज्यों में स्टेशनों की सुरक्षा की समीक्षा
पंजाब और हरियाणा में स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ाई
हरियाणा के सभी रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है। चंडीगढ़ स्टेशन की सुरक्षा के लिए दो रिजर्व पुलिस पार्टी की व्यवस्था की गई है। हरियाणा केसभी स्टेशनों जीआरपी जवानों की नफरी बढ़ा दी गई है। जीआरपी की कमांडो बटालियन भी स्टेशनों पर सुरक्षा के मद्देनजर सक्रिय रहेगी।
-शीतल सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर, जीआरपी हरियाणा
रेलवे के चीफ सिक्योरिटी कमिश्नर ने पंजाब और हरियाणा के स्टेशनों पर सुरक्षा की समीक्षा की है। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स और राज्यों की गवर्नमेंट रेलवे पुलिस पूरी एकजुटता के साथ स्टेशनों की सुरक्षा में जुट चुकी है। प्रशासनिक अफसरों से भी रेलवे अफसर पूरी तरह से तालमेल बनाए हुए हैं।
- दिनेश कुमार, मंडल रेलवे प्रबंधक