फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Security increased at many railway stations in Punjab

Punjab News: पंजाब में कई स्टेशनों की बढ़ाई गई सुरक्षा, आतंकी पन्नू की धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Fri, 28 Apr 2023 01:09 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 28 Apr 2023 01:09 AM IST
सार

पुलिस ने सीसीटीवी रूम, रेलवे पुल और स्टेशन के सभी आने-जाने के रास्तों की जांच की और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सैनिक तैनात किये हैं। जीआरपी के एसएचओ जतिंदर सिंह ने बताया कि हाई अलर्ट के मद्देनजर जांच बढ़ाई गई है और जीआरपी विशेष चौकसी बरत रही है।

विज्ञापन
Security increased at many railway stations in Punjab
आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिख फॉर जस्टिस संगठन के सरगना एवं आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने 29 अप्रैल को अमृतसर और फिरोजपुर समेत पंजाब के कई जिलों में रेल यातायात रोकने की धमकी दी है। इसके बाद गुरुवार को राज्य के सभी रेलवे स्टेशनों पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। अलर्ट के बाद अमृतसर, फिरोजपुर, पठानकोट, जालंधर और लुधियाना स्टेशन की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई।

विज्ञापन


लुधियाना स्टेशन पर गुरुवार शाम कमिश्नरेट पुलिस और जीआरपी ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान स्टेशन परिसर और ट्रेनों की जांच के वक्त यात्रियों को किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु के दिखाई देते ही तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की गई।
विज्ञापन


पुलिस ने सीसीटीवी रूम, रेलवे पुल और स्टेशन के सभी आने और बाहर जाने के रास्तों की जांच की और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनात किया। जीआरपी के एसएचओ जतिंदर सिंह ने बताया कि हाई अलर्ट के मद्देनजर जांच बढ़ाई गई है और जीआरपी विशेष चौकसी बरत रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed