{"_id":"644abdf98595ee036902770a","slug":"security-increased-at-many-railway-stations-in-punjab-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: पंजाब में कई स्टेशनों की बढ़ाई गई सुरक्षा, आतंकी पन्नू की धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: पंजाब में कई स्टेशनों की बढ़ाई गई सुरक्षा, आतंकी पन्नू की धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
Fri, 28 Apr 2023 01:09 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 28 Apr 2023 01:09 AM IST
सार
पुलिस ने सीसीटीवी रूम, रेलवे पुल और स्टेशन के सभी आने-जाने के रास्तों की जांच की और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सैनिक तैनात किये हैं। जीआरपी के एसएचओ जतिंदर सिंह ने बताया कि हाई अलर्ट के मद्देनजर जांच बढ़ाई गई है और जीआरपी विशेष चौकसी बरत रही है।
विज्ञापन
आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिख फॉर जस्टिस संगठन के सरगना एवं आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने 29 अप्रैल को अमृतसर और फिरोजपुर समेत पंजाब के कई जिलों में रेल यातायात रोकने की धमकी दी है। इसके बाद गुरुवार को राज्य के सभी रेलवे स्टेशनों पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। अलर्ट के बाद अमृतसर, फिरोजपुर, पठानकोट, जालंधर और लुधियाना स्टेशन की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई।
विज्ञापन
लुधियाना स्टेशन पर गुरुवार शाम कमिश्नरेट पुलिस और जीआरपी ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान स्टेशन परिसर और ट्रेनों की जांच के वक्त यात्रियों को किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु के दिखाई देते ही तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की गई।
विज्ञापन
पुलिस ने सीसीटीवी रूम, रेलवे पुल और स्टेशन के सभी आने और बाहर जाने के रास्तों की जांच की और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनात किया। जीआरपी के एसएचओ जतिंदर सिंह ने बताया कि हाई अलर्ट के मद्देनजर जांच बढ़ाई गई है और जीआरपी विशेष चौकसी बरत रही है।
विज्ञापन