{"_id":"2513b1ef0b2a318f56020b96de19a2ca","slug":"sector15-market-becomes-problem-for-neighbours","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-15 के लोगों के लिए मुसीबत बनी मंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-15 के लोगों के लिए मुसीबत बनी मंडी
अमर उजाला पंचकूला
Updated Mon, 25 Nov 2013 10:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी क्षेत्र के पास के सेक्टर-15 निवासी खासे परेशान हैं। मंडी के दिन सारा समय घरों के पास वाहन खड़े रहते हैं। रात को भी देर तक शोरगुल चलता रहता है।
मंडी में अधिक वाहन पहुंचने के कारण लोग इस दिन अपने वाहन घर से बाहर भी नहीं निकाल पाते। अगर कोई बाहर निकाल लेता है तो बाद में उसे अपना वाहन घर से दूर ही पार्क करना पड़ता है। लोगों को मंडी के लगने से एक रात पहले से रविवार शाम तक लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ती है।
देर रात तक मंडी के चालू रहने और उसके बाद टेबल और दूसरे सामान को उठाने का शोर रात ढाई बजे तक लोगों को परेशान करता है। इस मामले की शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक, उपायुक्त, सचिव मार्केटिंग बोर्ड और सेक्टर-14 थाना के एसएचओ से भी की जा चुकी है।
शिकायत के दो महीने बीतने के बाद भी प्रशासन ने इस समस्या के समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाया है।
सेक्टर-15 के लोगों का कहना है मंडी के लिए शुक्रवार रात से वाहनों का आना शुरू हो जाता है। शनिवार को पूरे दिन आसपास वाहनों की भीड़ रहती है।
अगर किसी को अपने घर के पास गाड़ी पार्क करने से मना कर देते है तो कहासुनी हो जाती है। पिछले सप्ताह एक सेक्टर वासी ने गंदगी को आग लगाने से मना किया तो सफाई कर्मी ने उनके साथ हाथापाई की थी। इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
सेक्टरवासियों की मांगे
-सेक्टर के करीब 15 मकानों के सामने की सड़क से 25 फुट की दूरी पर मंडी लगाई जाए
-मकानों की तरफ फेंसिंग की जाए ताकि वाहनों को बेतरतीबी से खड़ा न किया जा सके
-मंडी के दिन शनिवार को पुलिस गश्त बढ़े और विवादों पर तुरंत कार्रवाई हो
-मंडी लगने के बाद अगले दिन सफाई को सुनिश्चित किया जाए
-पार्किंग के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए जाएं
-मंडी वाले दिन पुलिस कर्मियों के साथ साथ ट्रैफिक पुलिस भी तैनात की जाए