फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sector-26 market sparkles after administrator's visit

Chandigarh News: प्रशासक के दौरे के बाद सेक्टर-26 मंडी हुई चकाचक

Mon, 16 Mar 2026 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Sector-26 market sparkles after administrator's visit
चंडीगढ़। प्रशासक गुलाब चंद कटारिया के दौरे के बाद सेक्टर-26 मंडी चकाचक कर दी गई है। ऑक्शन के बाद मंडी में सफाई का काम करीब आठ बजे से शुरू किया गया और यह काम दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे तक चला। इस दौरान मंडी में दो लोडर, छह खाली ट्राॅली पहुंची। इन ट्राॅलियों में सेग्रीगेट कर एक जगह इकट्ठा गीला कचरा इकट्ठा किया गया और भरा गया। शाम को साढ़े तीन बजे के बाद ट्राॅलियों को यहां से नगर निगम के प्रोसेसिंग प्लांट में ले जाया गया।
विज्ञापन


रोजाना निकलता है पच्चीस मीट्रिक टन वेस्ट
मार्केट कमेटी के एक अधिकारी के अनुसार रोजाना मंडी से पच्चीस से तीस मीट्रिक टन गीला वेस्ट निकलता है जिसकी प्रोसेसिंग के लिए नगर निगम को 960 रुपये प्रति टन के हिसाब से प्रोसेसिंग चार्ज दिए जाते हैं। बाकी का सूखा कचरा ठेकेदार डंप करवाते हैं।
विज्ञापन


मंडी में सफाई पर हर माह खर्च किए जा रहे 13 लाख
सेक्टर-26 की सब्जी मंडी में सफाई 13 लाख प्रतिमाह का ठेका किया गया है। ठेकेदार को स्पष्ट किया गया कि मंडी में सुबह आठ बजे से लेकर शाम चार बजे तक सफाई हो जाए। इसके लिए मंडी में करीब 22 कर्मचारियों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सस्पेंड कर्मचारी सोमवार को करेंगे जवाब दाखिल
मंडी में सफाई को लेकर सस्पेंड किए गए कर्मचारी द्वारा सोमवार को जवाब दाखिल किया जाएगा। साथ ही मार्केट सचिव भी सफाई व्यवस्था को लेकर जवाब देंगे। मंडी के सुपरवाइजर गुरमिंदर सिंह, ऑक्शन रिकाॅर्डर करमबीर सिंह और कर्मचारी धीरज कुमार भी नोटिस का जवाब देंगे।

आलू सड़ने से फैल रही गंदगी
आलू और प्याज मंडी में आक्शन प्लेटफार्म पर ही आलू को रखा जाता है। अब आलू ज्यादा आ रहा है और इसी वजह से स्टोरेज की जगह न होने के कारण वह सड़ने लगता है। इससे मंडी में गंदगी ज्यादा फैलने लगती है।

हमारा समय सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक
सेक्टर-26 मंडी में सफाई व्यवस्था करवाने वाले ठेकेदार अर्जुन सिंह चौहान ने कहा कि उनकी टीम को सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक सफाई का जिम्मा दिया गया है। इसके बाद मंडी में गंदगी नही होती है। जिस समय प्रशासक आए उस समय भी सफाई की जा रही थी।



कोट्स
रोजाना एक कर्मचारी की ड्यूटी सफाई टीम को ऑब्जर्व करने के लिए लगाते हैं। शनिवार को राजकुमार की ड्यूटी थी। उनसे जवाब लिया जा रहा है। वैसे, मंडी की सफाई व्यवस्था की निगरानी का सिस्टम बनाया है। हमारा प्रतिनिधि कहीं कोई कमी पाता है तो बताया जाता है। हम लगातार फोटो अपडेट करते हैं। -राजिंदर कुमार, सचिव, मार्केट कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed