फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sector 23 bal bhawan event, A daughter, tributes to her sister and father

तस्वीरें: मौत ने अपनों को छीना तो जिंदगी को आवाज दी

Sun, 20 Nov 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 20 Nov 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Sector 23 bal bhawan event, A daughter, tributes to her sister and father
सेक्टर-23 के बाल भवन में कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर 23 का बाल भवन शनिवार शाम एक अनूठे कार्यक्रम का गवाह बना। मंच पर मोहाली की एक बेटी थी, जिसने अपनी बहन और पिता की मौत का मातम इस तरह मनाया कि जिंदगी मुस्कुरा उठी।
विज्ञापन

 ट्राइसिटी की नामी उद्घोषिका और समाज सेविका उमा महाजन ने इसी साल जून में अपनी बड़ी बहन पूनम गुप्ता को खोया था। वे अचानक एक बीमारी का शिकार बनी थीं, उसके दो माह भीतर ही उमा के पिता हुकूमत राय महाजन का भी देहांत हो गया। लेकिन इन झटकों ने उमा को गुमसुम और खामोश नहीं बनाया। अपनों की मौत से टूटने की बजाए उन्होंने बहन और पिता की यादों को सबसे साझा करते हुए जिंदगी का जश्न मनाने का फैसला किया।
विज्ञापन


 ‘जीना इसी का नाम है ’ बैनर तले शनिवार का कार्यक्रम महाजन परिवार के इसी जज्बे की झांकी था। उमा और उनके पति अमरदीप ने इस कार्यक्रम को इस तरह बुना कि दर्शकों को जिंदगी में आस्था पैदा करने वाली पावर पाइंट प्रजेंटेशन देखने को मिली। हिंदी फिल्मों के कभी न भुलाए जा सकने वाले गीत मिले और ऐसी नृत्य प्रस्तुतियां मिलीं, जिनमें मुश्किलों से हार न मानते हुए जीवन में आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा थी। कुल मिलाकर यह कार्यक्रम पारिवारिक मूल्यों को समर्पित था। मंच पर पति- पत्नी की जोड़ी भी गीत गाकर गई। एक ससुर अपनी बहु के साथ एक गाना गाकर गए। दो बच्चों ने अपनी मौसी और नाना की याद में गाया और खुद उमा महाजन ने भी फिल्म शोर का गीत ‘एक प्यार का नगमा है’ अपनी बहन और पिता की स्मृति को समर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बेटी ने आशावादी गीतों और साहित्य के जरिए दी बहन और पिता को श्रद्धांजलि

Sector 23 bal bhawan event, A daughter, tributes to her sister and father
सेक्टर-23 के बाल भवन में कार्यक्रम
 कार्यक्रम में ट्राइसिटी के कई कलाकारों ने पुरानी फिल्मों के सदाबहार गानों को पेश किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीपांशु महाजन ने ‘चुनर’ गीत से की। उसके बाद कृष्णपाल ने ‘गम उठाने के लिए’ गीत पेश किया।  इसके अलावा कार्यक्रम में  हरियाणा के पूर्व अतिरिक्त मुुख्य सचिव रोशन लाल  ने ‘एक अंधेरा लाख सितार’ गीत पेश किया।

वहीं हरियाणा के एडिश्नल चीफ सेक्रेटरी एसएस प्रसाद और उनकी पत्नी आईएएस रंजू प्रसाद ने ‘चले जाना जरा ठहरो’ गीत पेश किया।  वहीं म्यूजिक अरेंजर डॉक्टर अरुण कांत ने ‘सोचेंगे तुम्हे प्यार करें  के नहीं’ पेश किया। इसके अलावा कार्यक्रम में आम्रपाली, दीपांशु, अनन्या, राजवीर, प्रणव, रिचा, कृष्णपाल, सुमन रानी, रमेश धीमान, एमएल सिंगला, बीडी शर्मा, ने प्रस्तुति दी।

 कार्यक्रम में श्री शिव कंवर महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश सांगर मुख्य अतिथि थे, जबकि हरियाणा के पूर्व अतिरिक्त मुुख्य सचिव रोशन लाल गेस्ट ऑफ ऑनर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed