{"_id":"d3ca42c81e148aa74ade9d13660e08bd","slug":"sector-17-plaza-will-change-develop-like-heritage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलेगी प्लाजा की सूरत, हैरिटेज सेक्टर के तौर विकसित होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलेगी प्लाजा की सूरत, हैरिटेज सेक्टर के तौर विकसित होगा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 19 Jul 2015 10:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितंबर में हैरिटेज स्टेटस के लिए यूनेस्को की टीम चंडीगढ़ का दौरा करेगी। चंडीगढ़ प्रशासन सेक्टर-17 स्थित प्लाजा को हैरिटेज सेक्टर के तौर पर डेवलेप करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
नई प्लानिंग के तहत प्लाजा में बनी सभी बिल्ंिडग का लुक एक जैसा होगा। यूटी प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग को सितंबर अंत तक इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। जानकारी के अनुसार प्रशासन ने प्लाजा में बनी सभी इमारतों का रंग एक जैसा करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
इंजीनियरिंग विभाग पायलट प्रोजेक्ट के तहत दो बिल्डिंग को खुद तैयार करेगा। प्लाजा की अन्य सभी बिल्डिंग को उनके मालिक प्रशासन द्वारा तैयार की गई बिल्डिंग की तर्ज पर खुद तैयार करवाएंगे।
विज्ञापन
इस्टेट ऑफिस की ओर से प्लाजा शोरूम में मनमर्जी से किए गए अतिक्रमण को कुछ दिन पहले ही हटाया गया है। गृहसचिव अनुराग अग्रवाल ने बताया कि प्लाजा को नया लुक देने के लिए बड़े स्तर पर प्रपोजल तैयार किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्लाजा में वीकेंड पर कल्चरल इवेंट भी आयोजित किए जाएंगे।