फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sector 17 Plaza Vendors Protest Against Nagar Nigam Postphoned After Meeting with Commissioner

कमिश्नर के साथ बैठक के बाद व्यापारियों ने स्थगित किया अपना आंदोलन, इन बातों पर हुई चर्चा

Fri, 14 Dec 2018 01:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 14 Dec 2018 01:51 PM IST
विज्ञापन
Sector 17 Plaza Vendors Protest Against Nagar Nigam Postphoned After Meeting with Commissioner
वेंडरों की मीटिंग
नगर निगम कमिश्नर के साथ हुई बैठक के बाद सेक्टर 17 के व्यापारियों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है। पांच जनवरी तक मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया गया है। नहीं होने पर छह जनवरी से दोबारा प्रदर्शन शुरू होगा। निगम कार्यालय में वीरवार को सेक्टर-17 के व्यापारियों और नगर निगम कमिश्नर के बीच नो वेंडिंग जोन में बैठे वेंडरों के विषय पर चर्चा हुई। कमिश्नर ने व्यापारियों को कहा कि पांच जनवरी तक नो वेंडिंग जोन में बैठे वेंडरों को शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रधान नीरज बजाज ने नगर निगम कमिश्नर को कहा कि सेक्टर-17 में जिस प्रकार से फड़ियां लग रही हैं, वहां पर शाम को इतना डरावना माहौल हो जाता है कि रहना मुश्किल है। शाम के वक्त दुकानदारों के परिवार (महिलाएं) भी अपना काम संभालने आ जाती थीं, लेकिन अब फड़ियां लगने से माहौल खराब हो गया है, इसलिए परिवार के सदस्यों ने आना बंद कर दिया है। बजाज ने कहा कि जब परिवार के सदस्य आना पसंद नहीं कर रहे हैं तो ग्राहक और पर्यटक कैसे आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि दुकानों तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन


दुकानों के आगे फड़ियां लग रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साल भी प्रदर्शन किया गया था तो सेक्टर 17 को नो वेंडिंग जोन घोषित किया गया था। उस समय कहा गया था कि तीन महीने में वेंडरों को वहां से शिफ्ट कर दिया जाएगा, लेकिन एक वर्ष के बाद भी समस्या जस की तस बनी रही। वेंडरों की संख्या भी काफी बढ़ गई। सभी दुकानदारों की बातों को सुनने के बाद नगर निगम कमिश्नर ने कहा कि पांच जनवरी तक सेक्टर 17 के सभी वेंडरों को शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने वेंडर बायलाज के बारे में दुकानदारों से कहा कि नवंबर में बायलाज बना दिया गया था। उस पर 10 दिसंबर तक आपत्तियां मांगी गई थीं। 14 दिसंबर तक सभी आपत्तियों पर चर्चा कर ली जाएगी। इसके बाद 18 दिसंबर को फाइनल बैठक कर प्रशासन को नोटिफिकेशन के लिए भेज दिया जाएगा। प्रशासन एक सप्ताह में क्लीयर कर देगा। प्रशासन की ओर से नोटिफिकेशन कर देने के एक सप्ताह के अंदर वेंडरों को शिफ्ट कर दिया जाएगा।

आगे का प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है। पांच जनवरी तक नगर निगम कमिश्नर ने समय मांगा है। पांच जनवरी तक मामला हल नहीं हुआ तो छह जनवरी से बड़ा प्रदर्शन शुरू होगा। लेकिन मार्केट में बैनर लगाकर मैसेज देते रहेंगे। हमारी ज्वाइंट एक्शन कमेटी की बैठकें होती रहेंगी।

- नीरज बजाज, प्रधान ज्वाइंट एक्शन कमेटी सेक्टर-17

दुकानदारों की सारी बातें सुन ली हैं। ट्रेडर्स को बायलाज नोटिफाइड करने का प्लान ब्रीफ कर दिया है। बायलाज के नोटिफाइड होने के तुरंत बाद से सेक्टर-17 से वेंडरों को शिफ्ट कर दिया जाएगा। बात सुनकर ट्रेडर्स ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है।
- केके यादव, नगर निगम कमिश्नर चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed