फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sector 17 parking opened, parking closing issue, chandigarh nagar nigam, chandigarh

गुड न्यूजः खुल गई सेक्टर 17 की दोनों पार्किंग, पर शर्तों के साथ

Tue, 17 May 2016 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 17 May 2016 09:53 AM IST
विज्ञापन
sector 17 parking opened, parking closing issue, chandigarh nagar nigam, chandigarh
सेक्टर 17 के व्यापारियों के साथ मीटिंग करते हुए मेयर अरुण सूद - फोटो : अमर उजाला
कड़े विरोध के बाद सेक्टर 17 की दोनों पार्किंग्स को खोल दिया गया है, लेकिन इसके लिए कुछ व्यापारियों को कुछ शर्तें माननी होंगी। नगर निगम ने यह पार्किंग स्थल व्यापारियों के साथ चंद शर्तो का एग्रीमेंट करने के बाद खोली है। ऐसे में अब लोग इन दोनो पार्किंग में अपने वाहन पार्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


नगर निगम द्वारा इस शर्त पर पार्किंग खोलने का निर्णय लिया गया है कि जब स्मार्ट सिटी के प्रस्तावित प्रपोजल के अनुसार पूरे प्लाजा का 50 प्रतिशत काम पूरा हो जाएगा तब एक बार फिर से पार्किंग बंद कर दी जाएगी। उसके बाद इन दोनो एरिया में होने वाला प्रस्तावित काम शुरू कर दिया जाएगा। यह भी एग्रीमेंट हुआ है कि प्रतिदिन सुबह 11.30 बजे तक यह पार्किंग बंद रहेगी और व्यापारी और उनके कर्मचारी मल्टीलेवल पार्किंग में ही वाहन पार्क करेंगे।
विज्ञापन


यह भी समझौता हुआ है कि नगर निगम जल्द से जल्द साहिब सिंह केपीछे मल्टीलेवल पार्किंग का काम शुरू कर देंगे। ऐेसे में व्यापारियों को यह कुछ माह के लिए ही राहत मिली है। सोमवार को नगर निगम ने सुबह व्यापारियों को प्रेजेटेशन दी गई थी जिसमे व्यापारियों ने पार्किंग खोलने की मांग रखी लेकिन कमिश्नर ने उनके सामने 50 प्रतिशत विकास होने की शर्त रखी जिसके बाद शाम को सेक्टर-17 के सिंधी स्वीटस में बैठक हुई जिसमे कमिश्नर बी पुरुषार्था, भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन और मेयर अरुण सूद ने भी भाग लिया। प्रशासन की मंजूरी लेने के बाद यह पार्किंग खोलने का निर्णय लिया गया है। जिसके बाद मेयर ने साहिब सिंह और इंपायर स्टोर की पार्किंग खोलने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मल्टीलेवल पा​र्किंग के उद्घाटन से अगले दिन बंद कर दी थी

sector 17 parking opened, parking closing issue, chandigarh nagar nigam, chandigarh
सेक्टर 17 के व्यापारियों के साथ मीटिंग करते हुए मेयर अरुण सूद - फोटो : अमर उजाला
मालूम हो कि मल्टीलेवल पार्किंग के उद्घाटन के अगले दिन ही यह पार्किंग बंद कर दी गई थी जिसके बाद व्यापारियों ने विरोध करना शुरू कर दिया था। प्रेटेशन के समय व्यापारियों की नगर निगम कमिश्नर के साथ बहस भी हुई थी। बैठक में बिजनेस प्रमोशन काउंसिल के अध्यक्ष नीरज बजाज, दर्पण कपूर, जेपीएस कालरा, संजीव चढ्ढा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल वोहरा और वीरेंद्र गुलेरिया ने भी भाग लिया।

मेयर अरुण सूद का कहना है कि व्यापारियों को नगर निगम की ओर से दिखाई गई प्रेजेटेशन अच्छी लगी है जिसके बाद यह फैसला लिया गया है कि तत्काल प्रभाव से बंद हुई पार्किंग खोली जाए। उनका कहना है कि व्यापारी अपने वाहन मल्टीलेवल पार्किंग में पार्क करेंगे जिसके बदले में उन्हें पास भी बनवाकर दिए जाएंगे। सूद का कहना है कि यह एग्रीमेंट हुआ है कि 50 प्रतिशत प्लाजा के विकसित होने के बाद साहिब सिंह और इंपायर स्टोर का काम शुरू कर दिया जाएगा।

अपने ही नेता और पार्षदों का विरोध झेलना पड़ा मेयर को
पिछले मंगलवार को मल्टीलेवल पार्किंग का उद् घाटन हुआ और बुधवार से दोनो पार्किंगों को बंद कर दिया गया जिसके बाद व्यापारियों ने विरोध करना शुरू कर दिया लेकिन मेयर अरुण सूद को अपने ही पार्टी के सीनियर नेता हरमोहन धवन और सीनियर डिप्टी मेयर देवेश मोदगिल सहित 8 पार्षदो का विरोध झेलना पड़ा। युवा कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद कांग्रेस ने भूख हड़ताल की घोषणा की जिसके बाद मेयर और पार्टी अध्यक्ष संजय टंडन पर दबाव बना। राष्ट्रीय नेताओं के हस्ताक्षेप के बाद पार्किंग खोलने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed