फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sector-15 road to become a 'Street for People'; two companies bid in the sixth tender round

Chandigarh News: सेक्टर-15 की सड़क बनेगी स्ट्रीट फॉर पीपल, छठी बार टेंडर में आईं दो कंपनियां

Thu, 22 Oct 2026 01:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Sector-15 road to become a 'Street for People'; two companies bid in the sixth tender round
9.39 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट की तकनीकी बोली में दोनों योग्य, अब खुलेगी वित्तीय बोली; निगम चुनाव की आचार संहिता से पहले काम शुरू करने की तैयारी
विज्ञापन

शहर की सड़कें होंगी पैदल यात्रियों के अनुकूल
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। सेक्टर-15 की वी-फोर सड़क को स्ट्रीट फॉर पीपल के रूप में विकसित करने की योजना अब सिरे चढ़ती दिख रही है। नगर निगम की ओर से छठी बार लगाए गए 9 करोड़ 39 लाख 81 हजार रुपये के टेंडर में दो कंपनियों ने हिस्सा लिया। दोनों तकनीकी बोली में योग्य पाई गई हैं। अब वित्तीय बोली खोली जाएगी और सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी को काम आवंटित किया जाएगा। केंद्रीय सरकार से वित्तपोषित इस परियोजना का काम नगर निगम चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले शुरू करने पर जोर है।
विज्ञापन

44 फीट की सड़क होगी 32 फीट चौड़ी
परियोजना के तहत सेक्टर-15 की मौजूदा 44 फीट चौड़ी तीन लेन की सड़क को घटाकर 32 फीट का दो लेन मार्ग बनाया जाएगा। दोनों तरफ छह-छह फुट की जगह नॉन मोटराइज्ड वाहनों के लिए होगी। इसके साथ चार से छह फीट चौड़े फुटपाथ बनाए जाएंगे। सड़क के आसपास हरियाली, आकर्षक लाइटें और बैठने के लिए बेंच लगाई जाएंगी। इससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को पैदल चलने और आराम करने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस-ट्रकों की आवाजाही पर रहेगी रोक
स्ट्रीट फॉर पीपल सेक्टर-14/15 लाइट पॉइंट से सेक्टर-15/16 लाइट पॉइंट तक विकसित होगी। यहां बस और ट्रकों की आवाजाही नहीं होगी। केवल कार, थ्री व्हीलर और टेंपो जैसे हल्के मोटर वाहन चल सकेंगे। इनकी अधिकतम गति 30 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है।
कोट...
सेक्टर-15 की वी-फोर सड़क को स्ट्रीट फॉर पीपल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए 9.39 करोड़ रुपये के टेंडर में शामिल दोनों कंपनियां तकनीकी बोली में योग्य पाई गई हैं। अब वित्तीय बोली खोली जाएगी। यह शहर की पहली ऐसी परियोजना होगी। - संजय अरोड़ा, चीफ इंजीनियर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed