फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   secret report of cid on haryana jat reservation protest currency scenerio leaked

जाट आंदोलन: लीक हो गई CID की सीक्रेट रिपोर्ट, सरकार ने बिठाई जांच

Mon, 13 Feb 2017 07:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 13 Feb 2017 07:16 PM IST
विज्ञापन
secret report of cid on haryana jat reservation protest currency scenerio leaked
Jat reservation - फोटो : अमर उजाला
आरक्षण के लिए चल रहे जाट आंदोलन के ताजा हालात पर उच्च अधिकारियों को भेजी गई सीआईडी की गोपनीय रिपोर्ट लीक हो गई है। रविवार 12 फरवरी को सीआईडी के पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय के प्रवर पुलिस अधीक्षक की ओर से भेजी रिपोर्ट के लीक होने से हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक के साथ ही सभी उच्च पुलिस अधिकारियों और मेवात-पंचकूला के अलावा बीस जिलों के डीसी-एसपी को भेजी रिपोर्ट सार्वजनिक होने पर सकरार ने जांच बिठा दी है। खुफिया रिपोर्ट में आंदोलन से जुड़े अहम पहलु शामिल हैं।
विज्ञापन


इसमें बताया गया है कि सरकार की पांच सदस्यीय समिति से पानीपत में हुई वार्ता के बाद आंदोलनकारियों का मनोबल बढ़ा है। धरना स्थलों पर जाट समुदाय की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में धरना स्थलों पर मौजूद लोगों की संख्या बताने के साथ ही आंदोलन की कमान असामाजिक तत्वों के हाथ आने का भी अंदेशा जताया गया है। साथ ही धरनों पर 19 फरवरी को शहीदी दिवस मनाने के लिए अधिक से अधिक भीड़ जुटाने पर सचेत रहने के निर्देश दिए गए हैं।

आंदोलनकारी धरनों को लंबा खींचने की फिराक में हैं

secret report of cid on haryana jat reservation protest currency scenerio leaked
तीसरे दिन भी धरने पर डटे रहे जाट - फोटो : अमर उजाला
सीआईडी ने संभावना जताई कि पानीपत की वार्ता के बाद आंदोलनकारी धरनों को लंबा खींचने की फिराक में हैं। इसलिए कानून-व्यवस्था की दृष्टि से इनका जल्दी खत्म होना जरूरी है। चूंकि, धरनों पर महिलाओं और बच्चों के साथ युवाओं की खासा तादात जुट रही है। रविवार को जसिया में हाईवे जाम होने से स्थिति बिगड़ गई थी।

युवाओं के पास असला और डंडे-लाठियां होने से आंदोलन के किसी भी समय उग्र होने से इनकार नहीं किया जा सकता। रिपोर्ट में चेताया गया है कि 13 फरवरी तक धरने खत्म न होने पर एक राजनीतिक दल  से जुड़े युवा नेता ने शिक्षण संस्थान भी बंद कराने की चेतावनी दी है। इसलिए जल्दी समाधान निकालने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।

जाट नेता दूसरे दौर की वार्ता से पहले सरकार पर और दबाव बढ़ाने की भी तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए पश्चिमी उत्तरप्रदेश और पंजाब के जाटों को भी धरनों में शामिल करने की तैयारी चल रही है। उधर, सरकार इस बात से हैरान है कि रिपोर्ट लीक कैसे हुई। ऐसे में कानून-व्यवस्था से जुड़ा कोई भी दस्तावेज बाहर आने से इंकार नहीं किया जा सकता। सरकार ने जल्दी रिपोर्ट लीक होने की पड़ताल कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed