फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Second Sero Survey will be done in Punjab in the Third week of Nov

पंजाब में रोजाना कोरोना के 30 हजार टेस्ट कराने का लक्ष्य, इसी माह शुरू होगा दूसरा सीरो सर्वेक्षण

Wed, 11 Nov 2020 03:29 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 11 Nov 2020 03:29 PM IST
विज्ञापन
Second Sero Survey will be done in Punjab in the Third week of Nov
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

पंजाब में कोरोना महामारी की दूसरी लहर आने की आशंका के मद्देनजर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने स्वास्थ्य एवं मेडिकल शिक्षा विभाग को निर्देश दिए है कि रोजाना 30 हजार कोविड टेस्टिंग करने का लक्ष्य बरकरार रखा जाए। उन्होंने मेडिकल स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की भर्ती के नियमों में संशोधन करने के भी आदेश दिए।

विज्ञापन


उच्चस्तरीय वर्चुअल मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव विनी महाजन को स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सीधी भर्ती के नियम बदलने को कहा, ताकि कोविड के खिलाफ जंग में किसी भी प्रकार ढील न आ सके। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि बिना किसी ढील के रोजाना के न्यूनतम 25,000 आरटी-पीसीआर और 5000 रैपिड एंटीजन टेस्ट को सुनिश्चित किया जाए। कोविड केसों में आई मौजूदा गिरावट के बावजूद राज्य में दूसरी लहर आने की आशंका से स्थिति गंभीर बनी हुई है। उन्होंने कोविड सुरक्षा और व्यावहारिक प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन को सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन


सरकारी कर्मचारियों की नियमित तौर पर जांच जरूरी
कैप्टन ने कोविड फैलने की आशंका पर खास ध्यान केंद्रित करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों की नियमित तौर पर जांच होनी चाहिए और स्कूल व कॉलेज खुलने से यह जरूरी है कि सही तरह से समय सारणी बनाई जाए और टेस्टिंग के लिए मोबाइल टीमों की संख्या बढ़ा दी जाए। राज्य में उच्च मृत्यु दर पर चिंता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने डॉ. केके तलवार के नेतृत्व वाली टीम को प्रभावशाली रणनीति तैयार करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में इसी माह कराया जाएगा दूसरा सीरो सर्वेक्षण
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में दूसरा सीरो सर्वेक्षण करवाने को हरी झंडी दे दी। इस दौरान बड़े स्तर पर क्षेत्रों को कवर किया जाएगा, ताकि राज्य में कोविड के फैलाव का पता लगाया जा सके। यह सर्वेक्षण नवंबर के तीसरे सप्ताह के दौरान आम लोगों में से 4800 व्यक्तियों के औचक नमूने लेकर किया जाएगा और इसके नतीजे महीने के अंत तक जारी किए जाने की उम्मीद है।


पहला सीरो सर्वेक्षण पांच जिलों पटियाला, लुधियाना, एसएएस नगर, अमृतसर और जालंधर के एक-एक कंटेनमेंट जोन में करवाया गया था और सीरो दर 27.8 प्रतिशत पाई गई थी। दूसरे सर्वेक्षण में औचक तौर पर चुने 12 जिलों में से 120 कलस्टरों (60 गांवों और 60 शहरी वार्डों) की रैंडम सैंपलिंग की जाएगी और 40 वयस्कों को हर कलस्टर में से रैंडम तौर पर चुना जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed