फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Search operations in Jammu Tavi Ahmedabad express train in Firozpur

जम्मूतवी एक्सप्रेस में संदिग्ध होने की सूचना पर हड़कंप, दो बार ट्रेन रोककर चला सर्च ऑपरेशन

Mon, 13 May 2019 01:39 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 13 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Search operations in Jammu Tavi Ahmedabad express train in Firozpur
सांकेतिक तस्वीर

फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन पर रविवार को जम्मूतवी-अहमदाबाद एक्सप्रेस की पुलिस, बीएसएफ, जीआरपी व आरपीएफ ने गहनता से जांच की। बताया जा रहा है कि सुरक्षाकर्मियों ने ट्रेन में कोई संदिग्ध वस्तु होने की गुप्त सूचना पर ट्रेन खंगाली। करीब आधा घंटा तक चली छानबीन के चलते ट्रेन दस मिनट विलंब से गंतव्य के लिए रवाना हुई। जीआरपी ने की जांच को रूटीन बताया है। 

विज्ञापन


जम्मूतवी से अहमदाबाद जा रही ट्रेन सुबह करीब चार बजे फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसी दौरान बीएसएफ, पंजाब पुलिस के जवानों ने आरपीएफ और जीआरपी के साथ मिलकर ट्रेन के एसी कोच व स्लीपर कोच एस-टू में गहन जांच शुरू की।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों को दो कोचों में किसी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु के होने का इनपुट मिला था। बीस मिनट तक कुछ न मिलने पर गाड़ी को आगे जाने का सिग्नल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सुरक्षा अधिकारियों के निर्देश पर गाड़ी को दोबारा रोककर दोनों कोचों की एक बार फिर गहनता से जांच की गई। इस बार भी हाथ कुछ नहीं लगा बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों को जिस संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना मिली थी, वह पहले ही किसी स्टेशन पर उतर गया। जांच में चार थानों की पुलिस, बीएसएफ, दो डीएसपी, एक एसपी के साथ ही जीआरपी के डीएसपी व फिरोजपुर कैंट थाना जीआरपी व अधिकारी बड़ी संख्या में शामिल रहे। 


उधर, जीआरपी थाना फिरोजपुर कैंट के प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि यह रूटीन जांच थी। चुनाव होने के कारण ट्रेन को रोककर चेक किया गया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान ट्रेन के अंदर से न तो कोई व्यक्ति और न कोई संदिग्ध वस्तु मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed