फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Search operation in Canal to find out india's third largest rice exporter rohit garg

40 घंटे से देश के तीसरे बड़े चावल निर्यातक और महिला मित्र को तलाश रहे गोताखोर , नतीजा जीरो

Sun, 21 Apr 2019 12:53 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 21 Apr 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
Search operation in Canal to find out india's third largest rice exporter rohit garg
रोहित गर्ग
देश के तीसरे बड़े चावल निर्यातक रोहित गर्ग व उसकी महिला मित्र को तलाशने में जुटी गोताखोरों की टीमों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दोनों की तलाश में 16 पंजाब के, 5 यूपी के, 7 सरकारी के, 32 लोकल गोताखोर व स्पेशल नाव 40 घंटे से नहर की खाक छान रहे हैं, पर अब तक दोनों का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन


गोताखोरों का कहना है कि नहर में पानी से ज्यादा रेत होने के कारण दोनों की डेड बॉडी पर रेत चढ़ने की आशंका है। इसलिए तलाशने में बहुत दिक्कत आ रही है। गौरतलब है कि वीरवार की रात को जिस वक्त दोनों नहर में बहे थे, उस वक्त नहर में जल का स्तर 14 फुट था। सिंचाई विभाग की ओर से नहर का जल स्तर कम करवाने के बाद चार फुट है। इसके चलते आधुनिक यंत्रों से लैस गोताखोरों को रोहित की व उनकी कथित महिला मित्र की तलाश करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

परिजनों ने मांगा विचार करने का समय

पंजाब के पटियाला से बुलाए गए गोताखोरों की टीम ने कहा कि नहर में रेत बहुत ज्यादा होने के कारण उन्हें डुबकी लगाने में दिक्कत आ रही है। मामला हाई-प्रोफाइल होने के चलते पंजाब सहित अन्य राज्यों से प्रोफेशनल गोताखोर बुलाए हुए हैं।

ये प्रोफेशनल गोताखोर 40 फीट से भी अधिक गहरे पानी में बहे लोगों को तलाशने में माहिर हैं, लेकिन इस मामले में रेत आड़े आ रही है। गोताखोरों ने नहर में कम से कम 5 फीट पानी और छोड़ने की मांग की, जिस पर सोच विचार के लिए परिजनों ने समय मांगा है।

असंध रोड से खुबुडू झाल तक 30 किलोमीटर तक तलाशा

जानकारी देते हुए गोताखोर एसोसिएशन प्रधान आशू मलिक ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार को 3 टीम गठित की। इसमें 16 पंजाब के गोताखोर, 5 सनौली यमुना नहर के गोताखोर, 7 डीसी कार्यालय के गोताखोर सहित एक 5 सदस्यीय बोटिंग टीम शामिल है।

इन टीमों ने सुबह 8 बजे से शाम साढ़े 6 बजे तक असंध रोड से खुबुडू झाल तक 30 किलोमीटर तक तलाश की। लेकिन उन्हें दोनों का कही कोई सुराग नहीं मिला। इसके अलावा उन्हें वीरवार और शुक्रवार को दो अलग-अलग जगहों से अज्ञात शव नहर से बरामद हुए। 3 टीम में से एक टीम जाटल रोड नहर, एक टीम मेहराणा व एक टीम नरायणा नहर में तलाशती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed