{"_id":"5cbacc3cbdec2214586c537a","slug":"search-operation-in-canal-to-find-out-india-s-third-largest-rice-exporter-rohit-garg","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 घंटे से देश के तीसरे बड़े चावल निर्यातक और महिला मित्र को तलाश रहे गोताखोर , नतीजा जीरो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 घंटे से देश के तीसरे बड़े चावल निर्यातक और महिला मित्र को तलाश रहे गोताखोर , नतीजा जीरो
Sun, 21 Apr 2019 12:53 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 21 Apr 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
रोहित गर्ग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के तीसरे बड़े चावल निर्यातक रोहित गर्ग व उसकी महिला मित्र को तलाशने में जुटी गोताखोरों की टीमों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दोनों की तलाश में 16 पंजाब के, 5 यूपी के, 7 सरकारी के, 32 लोकल गोताखोर व स्पेशल नाव 40 घंटे से नहर की खाक छान रहे हैं, पर अब तक दोनों का कोई सुराग नहीं लगा है।
गोताखोरों का कहना है कि नहर में पानी से ज्यादा रेत होने के कारण दोनों की डेड बॉडी पर रेत चढ़ने की आशंका है। इसलिए तलाशने में बहुत दिक्कत आ रही है। गौरतलब है कि वीरवार की रात को जिस वक्त दोनों नहर में बहे थे, उस वक्त नहर में जल का स्तर 14 फुट था। सिंचाई विभाग की ओर से नहर का जल स्तर कम करवाने के बाद चार फुट है। इसके चलते आधुनिक यंत्रों से लैस गोताखोरों को रोहित की व उनकी कथित महिला मित्र की तलाश करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

परिजनों ने मांगा विचार करने का समय
पंजाब के पटियाला से बुलाए गए गोताखोरों की टीम ने कहा कि नहर में रेत बहुत ज्यादा होने के कारण उन्हें डुबकी लगाने में दिक्कत आ रही है। मामला हाई-प्रोफाइल होने के चलते पंजाब सहित अन्य राज्यों से प्रोफेशनल गोताखोर बुलाए हुए हैं।
ये प्रोफेशनल गोताखोर 40 फीट से भी अधिक गहरे पानी में बहे लोगों को तलाशने में माहिर हैं, लेकिन इस मामले में रेत आड़े आ रही है। गोताखोरों ने नहर में कम से कम 5 फीट पानी और छोड़ने की मांग की, जिस पर सोच विचार के लिए परिजनों ने समय मांगा है।

असंध रोड से खुबुडू झाल तक 30 किलोमीटर तक तलाशा
जानकारी देते हुए गोताखोर एसोसिएशन प्रधान आशू मलिक ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार को 3 टीम गठित की। इसमें 16 पंजाब के गोताखोर, 5 सनौली यमुना नहर के गोताखोर, 7 डीसी कार्यालय के गोताखोर सहित एक 5 सदस्यीय बोटिंग टीम शामिल है।
इन टीमों ने सुबह 8 बजे से शाम साढ़े 6 बजे तक असंध रोड से खुबुडू झाल तक 30 किलोमीटर तक तलाश की। लेकिन उन्हें दोनों का कही कोई सुराग नहीं मिला। इसके अलावा उन्हें वीरवार और शुक्रवार को दो अलग-अलग जगहों से अज्ञात शव नहर से बरामद हुए। 3 टीम में से एक टीम जाटल रोड नहर, एक टीम मेहराणा व एक टीम नरायणा नहर में तलाशती रही।