फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SDM will go on tour after 12 o'clock, will see if anyone slept in the open

Chandigarh News: रात 12 बजे के बाद दौरे पर निकलेंगे एसडीएम, देखेंगे कोई खुले में तो नहीं सोया

Mon, 26 Dec 2022 11:42 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
SDM will go on tour after 12 o'clock, will see if anyone slept in the open
चंडीगढ़। दिल्ली में खुले में सोने की वजह से कई लोगों ने जान गंवा दी है। ऐसी घटना चंडीगढ़ में न हो इसके लिए डीसी यशपाल गर्ग ने सोमवार को सभी एसडीएम को आदेश दिए हैं कि वह अपने इलाके का दौरा करें और जो भी खुले में सो रहा हो उसे पास के नाइट शेल्टर्स में ले जाने की व्यवस्था करें।
विज्ञापन

आदेश में लिखा गया है कि नगर निगम की तरफ से शहर के कई हिस्सों में नाइट शेल्टर बनाए गए हैं। यहां मुफ्त में लोगों के रहने की व्यवस्था की गई है। इसलिए शहर में जो लोग खुले में सो रहे हैं, उन्हें इन नाइट शेल्टर्स में सोना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम अपने अपने इलाके के बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन, सभी बड़े अस्पताल, मार्केट, सब्जी मंडी, अंडरपास आदि का दौरा करेंगे और देखेंगे कि वहां कोई सो तो नहीं रहा। अगर वहां पर खुले में कोई सोता मिलेगा तो उसे पास के नाइट शेल्टर में ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह दौरा रात के 12.00 से सुबह 3.00 बजे के बीच होना चाहिए।
विज्ञापन

दौरे के दौरान अधिकारी नाइट शेल्टर की व्यवस्था की भी समीक्षा करेंगे और संबंधित विभाग को सुझाव देंगे। आदेश में लिखा कि वह खुद और एडीसी भी रात में दौरे पर निकलेंगे। साथ ही उन्होंने शहर की सभी एनजीओ व अन्य संस्थाओं से आग्रह किया है कि वह बाहर सोने वाले लोगों को गर्म कपड़े व कंबल आदि मुहैया कराने में प्रशासन की मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed