एसडी कॉलेज में 952 विद्यार्थियों को सम्मान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं को संबोधित करते हुए प्रो. गोपाल ने कहा कि सफलता के लिए अपने लक्ष्य के लिए जुनून की हद तक प्रयास करना चाहिए। समारोह में पढ़ाई, खेल और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहने वाले 952 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
46 विद्यार्थियों को कॉलेज के सबसे प्रतिष्ठित रोल ऑफ ऑनर और 57 को कॉलेज कलर से सम्मानित किया गया। एकेडमिक सत्र 2015-16 में पीएचडी करने वाले 11 फैकल्टी मेंबर्स को 5 हजार के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल डॉ. भूषण कुमार शर्मा ने साल भर की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।
एसडी कॉलेज सोसायटी के प्रेसिडेंट उपकार कृष्ण शर्मा और जनरल सेक्रेटरी डॉ. अनिरुद्ध भी इस मौके पर मौजूद थे।