फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   scuffle with constable; Uniform torn, four arrested

Chandigarh News: कांस्टेबल से हाथापाई<bha>;</bha> फाड़ी वर्दी, चार गिरफ्तार

Sun, 25 Aug 2024 05:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
scuffle with constable; Uniform torn, four arrested
मनीमाजरा। शास्त्री नगर में दो पक्षों में मारपीट की सूचना पर पहुंचे कांस्टेबल के साथ कुछ युवकों ने हाथापाई की। आरोपियों ने कांस्टेबल की वर्दी तक फाड़ दी। आईटी पुलिस ने कांस्टेबल पवन की शिकायत पर मामला दर्ज कर दोनों गुटों के चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान एक पक्ष के रविंदर व उसके दो बेटों प्रिंस व सचदेव जबिक दूसरे पक्ष के राजकुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

वारदात शुक्रवार रात की है। शास्त्री नगर में बच्चों को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। सूचना पाकर आईटी पार्क थाने से सब इंस्पेक्टर जयभगवान और कांस्टेबल पवन पहुंचे और जांच करते हुए दोनों पक्षों को थाने ले जाने लगे तो कुछ युवकों ने पुलिस से बहस शुरू कर दी। आरोपी प्रिंस ने पुलिस की गाड़ी में सिर मारने लगा। जब कांस्टेबल पवन ने उसे रोकना चाहा तो उसने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी और वर्दी फाड़ दी। सूचना पर थाना प्रभारी जुलदान सिंह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपियों को पकड़कर आईटी पार्क थाने ले आए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed