फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Scuffle broke out between two lawyers in district court of Chandigarh over song

Chandigarh: सागर दी वोटी लेंदी इंडिका चला.... गाने को लेकर आपस में भिड़े दो वकील, जमकर चले लात-घूंसे

Wed, 10 Apr 2024 11:56 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 10 Apr 2024 11:56 AM IST
सार

दरअसल चंडीगढ़ जिला कोर्ट में एक अधिवक्ता अपने नाम के साथ सागर लगाता है। दूसरा अधिवक्ता उसे देखकर पंजाबी गीत सागर दी वोटी... गीत गाने लगा। इसी पर दोनों में बहस हो गई जो मारपीट में बदल गई। 

विज्ञापन
Scuffle broke out between two lawyers in district court of Chandigarh over song
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

चंडीगढ़ की जिला कोर्ट में मंगलवार सुबह दो वकीलों के बीच हाथापाई हो गई। दरअसल एक अधिवक्ता ने दूसरे को देखकर 'सागर दी वोटी लेंदी इंडिका चला' गाना गा दिया था जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई। इस मामले में एक अधिवक्ता को चेहरे पर चोट भी आई। हालांकि इस मामले में अन्य अधिवक्ताओं द्वारा दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता करवा दिया गया, जिसके चलते मामले में कोई पुलिस शिकायत नहीं की गई।
विज्ञापन


दरअसल हुआ यूं कि कोर्ट में प्रेक्टिस करने वाले एक अधिवक्ता द्वारा अपने नाम के साथ सागर लगाया जाता है। वहीं पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया में 'सागर दी वोटी लेंदी इंडिका चला' गाना काफी पॉपुलर हो रहा है। इसको लेकर आए दिन सोशल मीडिया में नई-नई वीडियो सामने आ रही है। 
विज्ञापन


मंगलवार को एक अधिवक्ता ने दूसरे अधिवक्ता के नजदीक आकर मजाक-मजाक में 'सागर दी वोटी लेंदी इंडिका चला' गाना सुनाना शुरू कर दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले तो काफी देर तक तू-तू, मैं-मैं होती रही लेकिन बाद में देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस मारपीट में एक अधिवक्ता को चेहरे पर चोट भी आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट देख आसपास मौजूद अन्य अधिवक्ता भी एकत्र हो गए और दोनों पक्षों को अलग किया। हालांकि कुछ देर बाद अन्य अधिवक्ताओं ने दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता करवाते हुए मामले को खत्म करवा दिया। इस मामले में दोनों पक्षों से बातचीत करने का भी प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। नाम न लिखने की शर्त पर एक अधिवक्ता ने कहा कि किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी लेकिन बाद में मामला खत्म हो गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed