फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Schools will reopen for classes 1st to 3rd in Haryana from October 1

हरियाणा: एक अक्तूबर से पहली से तीसरी कक्षा के बच्चे जा सकेंगे स्कूल, 18 जिलों में नहीं मिला संक्रमण का मामला

Thu, 16 Sep 2021 12:40 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 16 Sep 2021 12:40 AM IST
सार

हरियाणा में एक अक्तूबर से पहली, दूसरी और तीसरी कक्षा के छात्र स्कूल जा सकेंगे। प्रदेश में कोरोना के नए मामले में आई कमी के बाद हरियाणा सरकार ने यह फैसला किया है। बता दें कि एक सितंबर से चौथी और पांचवीं कक्षा के छात्रों के स्कूल पहले ही खोले जा चुके हैं। 

विज्ञापन
Schools will reopen for classes 1st to 3rd in Haryana from October 1
फाइल फोटो। - फोटो : istock

विस्तार

कोरोना संक्रमण में लगातार गिरावट होने के चलते हरियाणा सरकार ने एक अक्टूबर से पहली से तीसरी कक्षा शुरू करने का फैसला लिया है। प्रदेश में एक सितंबर से चौथी और 5वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोले जा चुके हैं। इससे पहले 23 जुलाई से छठी से आठवीं तथा 17 जुलाई से 9वीं और 12वीं के बच्चों के लिए स्कूल खोले गए थे। शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने बताया कि अभी पहली से तीसरी कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूल खोलने पर विचार किया जा रहा है। पहली अक्टूबर से इन कक्षाओं में नियमित पढ़ाई कराने की योजना है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- केबीसी में गूंजी हरियाणवी: नीरज चोपड़ा ने अमिताभ को सिखाया- ये थारे बाप का घर कोनी, थाणा है..सीधा खड़ा रह
विज्ञापन


कोरोना के 12 नए केस, 18 जिलों में एक भी नहीं
बुधवार को हरियाणा में कोरोना के 12 नए केस मिले हैं। 18 जिलों में एक भी केस नहीं मिला है, जबकि गुरुग्राम में 8, फरीदाबाद 2 और पानीपत और पंचकूला में 1-1 मामला मिला है। कैथल में एक मरीज की मौत दर्ज की गई है। इस समय हरियाणा में कुल एक्टिव केस 105 रह गए हैं। इनमें से 60 होम आइसोलेशन में हैं। वहीं, अब तक प्रदेश में कुल 1,97,54773 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। बुधवार को 409535 ने पहली और 162652 ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑक्सीजन में आत्मनिर्भर होगा प्रदेश
कोरोना की तीसरी लहर की संभावनाओं की बीच हरियाणा में ऑक्सीजन उत्पादन के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इसी क्रम में सरकार ने केंद्र द्वारा आवंटित ऑक्सीजन संयंत्र प्रेसर स्वींग एडसोरपर्सन (पीएसए) का 90 प्रतिशत कार्य चालू कर दिया है।

यह भी पढ़ें- सिगरेट के फेंके टुकडे़ ने बदली जिंदगी: मोहाली के युवा ने आपदा को अवसर में बदला, यूट्यूब से बने माहिर

स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा ऑक्सीजन के मामले में अग्रणी है। आवंटित 40 में से 36 पीएसए ऑक्सीजन संयंत्रों को चालू किया है। साथ ही इनको ग्रीन जोन में सूचीबद्ध किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा सीएचसी स्तर पर भी ऐसे पीएसए ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के कारण स्वास्थ्य संस्थानों में ऑक्सीजन की उपलब्धता एक आवश्यकता बन गई है। केंद्र द्वारा किए गए आवंटन के अनुसार सीएचसी स्तर पर पीएसए ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जाएंगे और शेष को पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed