{"_id":"62be09efdff2920fa426b742","slug":"schools-will-open-from-today-after-summer-vacation-students-will-be-welcomed-by-feeding-sweet-rice-chandigarh-news-pkl4552345128","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी की छुट्टी के बाद आज से खुलेंगे स्कूल, विद्यार्थियों का मीठे चावल खिलाकर होगा स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी की छुट्टी के बाद आज से खुलेंगे स्कूल, विद्यार्थियों का मीठे चावल खिलाकर होगा स्वागत
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना महामारी के बाद शुक्रवार से शिक्षा व्यवस्था को दोबारा से पटरी पर लाने के लिए काम शुरू होगा। गर्मियों की छुट्टियों के बाद छात्रों के कक्षाओं में लौटने पर उन्हें मीठे चावल खिलाकर स्कूल की ओर से स्वागत किया जाएगा। इसे लेकर शिक्षा निदेशक हरसुहिंदर सिंह बराड़ ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं। बराड़ ने बताया कि बच्चों के लिए गर्मियों की छुट्टियों में स्कूलों में सुविधाओं को भी सुधारने का प्रयास किया गया है। हम चाहते हैं कि कोरोना महामारी के समय हुए शैक्षणिक नुकसान की भरपाई की जाए और स्कूलों को सामान्य तरीके से अच्छी व्यवस्था के साथ चलाया जाए।
गर्मियों की छुट्टियों में कॉलोनी नंबर-4 के स्कूल को तैयार करवाकर हल्लोमाजरा के नौवीं और दसवीं के छात्रों को शिफ्ट किया गया है। हल्लोमाजरा के स्कूल में रंग-रोगन और टाइलें बदलाकर उसका नवीनीकरण किया गया है। किशनगढ़ के नए स्कूल में सारी व्यवस्थाएं पूरी करवाकर उसे शुरू किया जा रहा है। मौलीजागरां और मलोया के स्कूलों में पानी और इंफ्रास्ट्रक्चर आदि में सुधार किया गया है। जीपीएस-2 मनीमाजरा में टिन शेड में चल रहे स्कूल के बच्चों को जीएमएसएसएस मनीमाजरा में शिफ्ट किया गया है। वहीं शिक्षा विभाग ने शहर के सभी सरकारी स्कूलों को स्वच्छ पानी की समुचित व्यवस्था करने, कक्षाओं से लेकर स्कूल प्रांगण में पर्याप्त साफ सफाई व कक्षाओं में पर्याप्त बैंच और इंफ्रास्ट्रक्चर मुहैया करवाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद स्कूलों ने अपने स्तर पर गर्मियों की छुट्टियों में सारी कमियों को दूर किया है।
दो साल बाद आज से शुरू होगी मिड-डे मील
शहर के सरकारी स्कूलों में दो साल बाद शुक्रवार से मिड डे मील शुरू हो रही है। शहर के स्कूलों में मीड मील के लिए 15 सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील किचन तैयार किए गए हैं। स्कूलों को अपने नजदीकी स्कूलों में गर्म खाना भेजने के निर्देश दिए गए हैं। पहले दिन सभी किचन को बच्चों के स्वागत के लिए मीठे चावल बनाने के निर्देश दिया गया है। पहले सरकारी स्कूलों में सेंट्रलाइज्ड किचन चलती थी जिससे दूर के स्कूलों में बच्चों को गर्म खाना नहीं पहुंच पाता था। कोरोना महामारी के कारण छुट्टियों से पहले तक बच्चों को सूखा राशन बांटा जा रहा था।