पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 जुलाई से खुलेंगे 10वीं से 12वीं तक की कक्षाओं के लिए स्कूल
पंजाब सरकार ने मंगलवार को लोगों को कुछ और राहत प्रदान की है। कोरोना की वजह से लगी पाबंदियों के बीच अब सरकार का फोकस ढील देने पर है। इसी के तहत प्रदेश में खुले स्थान पर कार्यक्रम होने पर 300 लोग और बंद जगह पर होने वाले कार्यक्रम में 150 लोग शामिल हो सकते हैं। इस दौरान 50 फीसदी क्षमता का ध्यान रखना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब सरकार ने 26 जुलाई से दसवीं से बारहवीं तक की कक्षाओं के लिए स्कूल खोलने की मंजूरी दी है। मंगलवार को कोविड स्थिति पर हुई वर्चुअल बैठक में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रतिबंधों में कुछ और ढील देने का एलान किया है। अब इनडोर कार्यक्रमों में 150 और आउटडोर में 300 लोग हिस्सा ले सकेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूलों में वही अध्यापक और स्टाफ आ सकेगा, जिनका टीकाकरण हो चुका है। इस संबंध में संबंधित जिला उपायुक्त को लिखित तौर पर सूचित करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि स्थिति काबू में रही तो बाकी कक्षाओं के लिए भी 2 अगस्त से स्कूल खोले जा सकेंगे।
उन्होंने कहा कि कलाकारों और गायकों को अपने कार्यक्रम करने की इजाजत होगी लेकिन इसके लिए कोविड प्रोटोकॉल के पालन को यकीनी बनाना होगा। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड के स्वरूप में आए बदलाव संबंधी मासिक आंकड़ों ने दिखाया है कि 90 प्रतिशत से अधिक वायरस की किस्म चिंताजनक है, क्योंकि मूल वायरस व्यावहारिक तौर पर अन्य किस्मों में बदल चुका है। जून में भी डेल्टा ने जोर पकड़ा हुआ था लेकिन हाल ही में डेल्टा प्लस का कोई नया केस सामने नहीं आया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.