फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Schools have been partially allowed to open in Haryana from 21 September

हरियाणा: कल से आंशिक रूप से खुलेंगे स्कूल, सभी अध्यापकों का होगा कोरोना टेस्ट

Sun, 20 Sep 2020 11:04 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 20 Sep 2020 11:04 AM IST
विज्ञापन
Schools have been partially allowed to open in Haryana from 21 September
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा में 21 सितंबर से स्कूलों को आंशिक रूप से खोलने की अनुमति दे दी गई है। जो भी छात्र स्कूल में शिक्षकों का पढ़ाई संबंधी मार्गदर्शन लेने आना चाहे, वे आ सकता है। उधर, स्कूल में आने वाले सभी शिक्षकों का कोरोना टेस्ट भी अनिवार्य होगा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने ऐच्छिक आधार पर 9वीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक शिक्षकों से मार्गदर्शन लेने के लिए विद्यालयों को आंशिक रूप से पुन: खोलने के संबंध में मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की।

विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय द्वारा एक पत्र राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी किया गया है। बताते चलें कि 21 सितंबर से विद्यालयों को कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों के मार्गदर्शन एवं परामर्श हेतु खोला जा रहा है, जिसमें विद्यार्थी अपने माता-पिता व अभिभावक से लिखित अनुमति लेकर आ सकेंगे। 
विज्ञापन


इन कक्षाओं को पढ़ाने वाले अध्यापकों के लिए कोविड टेस्ट तथा आरोग्य सेतु एप इंस्टॉल करने हेतु विभाग द्वारा पहले ही अनुरोध किया गया है। कोविड टेस्ट के संदर्भ में समुचित कार्रवाई करने के लिए संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी अपने जिले के उपायुक्त की अध्यक्षता में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ बैठक कर टेस्ट केंद्रों की संख्या एवं क्षमता के आधार पर अध्यापकों के टेस्ट करवाने का आगामी सप्ताह का विस्तृत शेड्यूल बना कर जारी करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्य में खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से टेस्ट करवाने के स्थान की जानकारी। टेस्ट की तिथि एवं समय और समन्वयक का संपर्क नंबर अध्यापकों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि यह टेस्ट करवाने की प्रक्रिया 21 सितंबर के बाद भी जारी रहेगी, इसलिए इस कार्य को गंभीरता पूर्वक लेते हुए व्यवस्थित रूप करवाना सुनिश्चित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed