फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   School timings have been changed due to scorching heat in Haryana

Haryana: हरियाणा में स्कूलों का समय बदला, अब सुबह सात बजे से शुरू होंगी कक्षाएं, छुट्टियों का भी एलान

Fri, 17 May 2024 05:14 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 17 May 2024 05:14 PM IST
सार

मौसम विभाग की ओर से सुझाव दिया गया है कि दोपहर के समय घर से बाहर न निकलें और पर्याप्त पानी पीते रहें। हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े पहनें, साथ ही जब भी बाहर निकलें तो अपने सिर पर कपड़ा या छतरी रखें।  

विज्ञापन
School timings have been changed due to scorching heat in Haryana
school - फोटो : amarujala

विस्तार

हरियाणा में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल दिया गया है। अब स्कूल सुबह सात बजे से लगेंगे। एकल शिफ्ट वाले स्कूलों में दोपहर 12 बजे छुट्टी हो जाएगी। वहीं दोहरी शिफ्ट वाले विद्यालयों में पहली शिफ्ट सुबह सात बजे से और दूसरी शिफ्ट दोपहर पौने 12 बजे से लगेगी। 
विज्ञापन


वहीं शिक्षा विभाग ने स्कूलों की छुट्टियों का भी एलान कर दिया है। स्कूलों में एक जून से 30 जून तक अवकाश रहेगा।   

पांच दिन लू की चपेट में रहेगा हरियाणा 
अगले पांच दिन हरियाणा तपेगा। लू के साथ ही पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। अगले एक-दो दिनों में पारे में 2 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों ने इस संबंध में अलग अलग जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

यूं तो इसका प्रदेशभर में असर रहेगा, लेकिन दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़, हिसार, भिवानी, रेवाड़ी समेत अन्य जिलों में गरमी पीक पर होगी।  

21 मई तक चलेगी लू
हरियाणा में मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी में कहा गया है कि 17 से 21 मई तक लू चलेगी और गर्मी बढ़ेगी। आशंका है कि पारा 47 डिग्री को भी पार कर सकता है। प्रदेश में कुछ हिस्सों में पारा 41 से 43 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। आगामी पांच दिनों में उत्तर हरियाणा के जिलों में पारा 42 से 44 डिग्री और दक्षिण हरियाणा के जिलों में 45 से 46 डिग्री तक जा सकता है। 

मौसम विशेषज्ञ डा. मनमोहन सिंह का कहना है कि अब धीरे धीरे गर्मी का पीक आएगा। आगामी पांचों दिनों तक लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ेगा 
 
बढ़ गई बिजली की खपत
अचानक पारा चढ़ने के चलते बिजली की खपत भी बढ़ गई है। सप्ताह के अंदर ही एक हजार मेगावाट से अधिक बिजली की मांग बढ़ी है। 9 मई को जहां अधिकतम आपूर्ति 9984 मेगावाट थी, लेकिन अब यह मांग 11 हजार मेगावाट तक पहुंच गई है। गर्मी बढ़ने से कूलर और एसी चलने लगे हैं, जिससे बिजली आपूर्ति के लिए अधिक मांग आई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जून में गर्मी और लू और तपाएगी, इसलिए जून माह में बिजली पीक डिमांड पर होगी और संभवाना है कि कुल 14 हजार मेगावाट तक बिजली की खपत हो सकती है।

25 मई से नौतपा
नौतपा को सबसे गर्म समय माना जाता है। इस बार नौतपा की शुरुआत 25 मई से होने जा रही है, जो दो जून तक रहेगा। माना जाता है कि नौतपा में जितनी तेज गर्मी होती है, तो चार महीने अच्छी बारिश होती है। दूसरा, नौतपा के दौरान कीट पतंगे नहीं रहते हैं और इससे बीमारियां फैलने की संभावना कम होती है। हालांकि, पिछले साल नौतपा के दिनों में खूब बारिश हुई थी।

कहां कितना तापमान
अंबाला              41.6
हिसार                44.2
करनाल              40.2
नारनौल              44.6
भिवानी               42.2
सिरसा                46.2
बालसमंद            45.2
रोहतक               42.2
जींद                  44.9
चरखीदादरी          44.2
फरीदाबाद           43.2
गुरुग्राम              42.9
झज्जर               43.7
मेवात                45.4
महेंद्रगढ़             44.8
कुरुक्षेत्र              40.2
यमुनानगर           39.7
सोनीपत              42.3
रेवाड़ी                43.6
रोहतक               44.0
पानीपत               40.8
पंचकूला              40.3

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed