फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Weather Forecast Update Today: School holidays extended due to cold in Chandigarh

सर्दी का सितम: चंडीगढ़ में ठंड से कांपे लोग, अधिकतम तापमान 11.2 डिग्री, स्कूलों की छुट्टियां बढ़ीं

Mon, 22 Jan 2024 08:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 22 Jan 2024 08:52 PM IST
सार

चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड का सितम जारी है। यही वजह है कि शिक्षा विभाग ने स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी हैं। अब चंडीगढ़ में पांचवीं कक्षा तक विद्यार्थियों की 25 जनवरी तक छुट्टी रहेगी। 26 और 27 जनवरी को छुट्टी है। वहीं 28 जनवरी को रविवार है। अब 29 जनवरी को स्कूल खुलेंगे।

विज्ञापन
Chandigarh Weather Forecast Update Today: School holidays extended due to cold in Chandigarh
Chandigarh Weather News: - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में पिछले तीन दिन से सूरज के दर्शन नहीं हुए हैं। अधिकतम तापमान में भारी गिरावट हुई है, जिसकी वजह से सर्दी बहुत ज्यादा है। दिन में भी लोग सर्दी से कांप रहे है। प्रकोप को देखते हुए यूटी शिक्षा विभाग ने सोमवार को छुट्टियां बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए। अब पांचवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए स्कूल 29 जनवरी से खुलेंगे लेकिन छठी से ऊपर की कक्षाएं फिजिकल मोड या ऑनलाइन मोड में लग सकती हैं।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में लोगों को सर्दी से हल्की राहत मिल सकती है। पिछले कुछ दिनों से जारी रेड अलर्ट अब ऑरेंज अलर्ट में बदल गया है। धूप नहीं खिलने और शीतलहर चलने की वजह से लोग काफी परेशान हैं। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री कम रहा। 
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। लोग पूरे दिन धूप के लिए तरसते रहे। शीतलहर की वजह से लोगों की कंपकंपी छूटती रही। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से चार-पांच डिग्री कम रह सकता है। कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम साफ रहेगा लेकिन धूप निकलने की भी संभावना कम है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। मंगलवार के लिए सर्दी और कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान सर्दी काफी ज्यादा रहेगी इसलिए मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने को कहा है।

सर्दी के कारण स्कूलों की छुट्टियां बढ़ीं

शहर में लगातार बढ़ रही सर्दी को देखते हुए यूटी प्रशासन के शिक्षा विभाग ने सोमवार को सर्दियों की छुट्टियां बढ़ा दी। पांचवी कक्षा तक के लिए स्कूल 25 जनवरी तक बंद रहेंगे। 26 और 27 जनवरी को छुट्टी होगी और 28 जनवरी को रविवार का दिन है। ऐसे में इन कक्षाओं के लिए स्कूल 29 जनवरी को ही खुलेंगे। इस दौरान स्कूल ऑनलाइन कक्षाएं लगा सकते हैं। हालांकि छठी कक्षा और इससे ऊपर की कक्षाओं के लिए शिक्षा विभाग ने कुछ शर्तों के साथ स्कूल खोलने की इजाजत दे दी है। 

विभाग की तरफ से कहा गया है कि स्कूल चाहें तो ऑनलाइन कक्षाएं भी लगा सकते हैं लेकिन अगर फिजिकल मोड में कक्षाएं लगाने का निर्णय लिया जाता है तो स्कूल सुबह 9:30 बजे से पहले न खोले जाएं और शाम 4:00 बजे के बाद तक न लगाए जाएं ताकि बच्चे सर्दी से प्रभाव से बच सकें। विभाग ने यह आदेश निजी स्कूलों के लिए भी जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed