फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   School bus tire exploded, panchkula news

स्कूल बस का अगला टायर फटा, बाल-बाल बचे छात्र

Wed, 15 Feb 2017 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Wed, 15 Feb 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
School bus tire exploded, panchkula news
स्कूल बस का अगला टायर फटा - फोटो : अमर उजाला
रायपुररानी-छोटा त्रिलोकपुर रोड पर गांव श्यामपुर के पास मंगलवार को एक प्राइवेट स्कूल की बस का अगला टायर फट गया।  बस में सवार 20 बच्चे बाल-बाल बच गए। इसके बाद बच्चों को घर पहुंचाया। अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि स्कूल बस के टायर घिसे पिटे थे। जब अभिभावक अपने बच्चे की फीस से लेकर बस तक का किराया देते हैं तो फिर ऐसे में स्कूल बच्चों के जीवन के साथ खिलवाड़ क्यों कर रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं अभिभावकों ने अफसरों के प्रति भी नाराजगी जताई। उन्होंने जब बसों में गड़बड़ी है तो उन्हें समय-समय पर चेक क्यों नहीं किया जाता है। उन्होंने कहा कि मौली स्थित एक निजी स्कूल की लापरवाही से जनवरी माह में एक बच्चा कुचला गया था।
विज्ञापन


नियमों को ताक पर रख चल रहे स्कूल प्रबंधन
क्षेत्र के लोगों ने बताया कि कई स्कूलों की बसेे बिल्कुल खस्ता हालज में हैं। अन्य राज्यों से कंडम हुई बसें स्कूली बच्चों के लाने ले जाने के लिए लगा रखी हैं। अभिभावकों ने बताया कि कई स्कूल बसों में कम उम्र व बिना लाइसेंस के ड्राइवर भी तैनात हैं व ज्यादातर चालक परिचालक यूनिफार्म का भी प्रयोग नहीं करते हैं। रायपुररानी थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही हर स्कूल की सभी बसों व उनके चालक परिचालक की जांच की जाएगी। कमी मिलने पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed