फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   school, bus, red, light, jump

वह दौड़ा ताकि स्कूल बस किसी और के लाडले को न रौंद दे

Tue, 12 Aug 2014 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Tue, 12 Aug 2014 10:48 PM IST
विज्ञापन
school, bus, red, light, jump
स्कूली बस में सवार अपने बेटे आरुष को खो चुके चंद्र अरोड़ा स्कूली बस को रेड लाइट जंप करते नहीं देख पाए। उन्होंने बस का पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। आरुष की कुछ दिन पहले स्कूली बस से गिरकर मौत हो गई थी। कपूरथला रोड पर बस ने स्पीड ब्रेकर पर जंप किया और आरुष लुढ़ककर नीचे आ गिरा जिससे उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन




आरुष के पिता उद्यमी चंद्र मोहन अरोड़ा और अन्य लोगों ने इनोसेंट हार्ट स्कूल के प्रबंधकों के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को शिकायत भी कर रखी है। उन्होंने स्कूल प्रबंधकों पर लापरवाही का आरोप लगाया हुआ है। मंगलवार को अरोड़ा कंपनी बाग चौक में पंजाब प्रेस क्लब के पास से निकल रहे थे। इसी दौरान उन्होंने इनोसेंट हार्ट स्कूल की बस को देखा, जो रेड लाइट जंप कर रही थी। इस पर उन्होंने पीछा कर बस को रोक लिया। मौके पर पुलिस को बुलाया गया और बस को उनके हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन




चंद्र मोहन अरोड़ा की तरफ से पुलिस को एक शिकायत भी सौंपी गई है, जिसमें उन्होंने बस चालक और परिचालक पर लापरवाही से बस चलाने का आरोप लगाया है। एडीसीपी सिटी नरेश डोगरा का कहना है कि पुलिस ने अभी रेड लाइट जंप करने का चालान काट दिया है बाकी आरुष के पिता द्वारा सौंपी गई शिकायत की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed