फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   scholarship to daughters, campaign by retired pricipal

सेल्फी विद डॉटर के बाद रिटायर्ड प्रिंसिपल की सराहनीय पहल

Sun, 05 Jul 2015 02:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद Updated Sun, 05 Jul 2015 02:20 PM IST
विज्ञापन
scholarship to daughters, campaign by retired pricipal

सेल्फी विद् डॉटर की मुहिम के बाद जींद से ही बेटियों को निजी तौर पर छात्रवृत्ति देने की मुहिम भी शुरू हुई है। यह मुहिम शुरू की है, अनूपगढ़ निवासी और फिलहाल हिसार में रह रहे सेवानिवृत्त प्राचार्य जिले सिंह ने।

विज्ञापन


जिले सिंह हर साल अपनी कमाई अनूपगढ़ गांव के राजकीय स्कूल की पांचवीं, छठी, सातवीं और आठवीं कक्षाओं में प्रथम और दूसरे स्थान पर आने वाली आठ छात्राओं को 1100 और 511 रुपये की छात्रवृत्ति देंगे।
विज्ञापन


प्रथम छात्रवृत्ति की राशि का भुगतान शनिवार को स्कूल में किया गया। इस दौरान स्कूल के प्राचार्य बजरंग लाल सहित तमाम स्टाफ और ग्रामीण भी मौजूद रहे। सेवानिवृत्त प्राचार्य जिले सिंह के अनुसार इस छात्रवृत्ति का मुख्य उद्देश्य बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मुहिम को सशक्त बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सतबीर सरोहा, खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी आदर्श राजन, प्राध्यापक धर्मपाल पांचाल, स्कूल प्रबंधन समिति की प्रधान उषा देवी सहित तमाम स्टाफ मौजूद रहा। जिले सिंह ने यह छात्रवृत्ति अपनी पत्नी सत्यावती की याद में शुरू की है।

 
लोगों को करनी चाहिए पहल

इस मौके पर सेवानिवृत्त प्राचार्य जिले सिंह ने कहा कि लोगों को समाज के हित में पहल करनी चाहिए। छोटी-छोटी गतिविधियों से बच्चों को बहुत अधिक प्रोत्साहन मिलता है। इससे उनकी खुशी बढ़ती और समाज में इससे सकारात्मक संदेश जाता है। उन्होंने आह्वान किया कि लोग अपनी क्षमता के अनुसार बेटियों के लिए प्रयास करना चाहिए।

बच्चियों को मिलेगी ऊर्जा
गांव में नहीं रहने के बावजूद जिले सिंह ने अपने गांव के लिए एक अच्छी मुहिम की शुरुआत की है। इसके जरूर सकारात्मक परिणाम आएंगे।
बजरंग लाल, मुख्यध्यापक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed