{"_id":"598c8bdddfa19953cbe3530cca1c809c","slug":"scholarship-scheme-in-memory-of-rock-garden-creator-nekchand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरू होगी नेकचंद स्कॉलरशिप, तैयार रहें होनहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरू होगी नेकचंद स्कॉलरशिप, तैयार रहें होनहार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 09 Dec 2015 08:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रॉक गार्डन के निर्माता स्वर्गीय नेकचंद की याद में यूटी प्रशासन स्कॉलरशिप शुरू करने जा रहा है। प्रपोजल भी तैयार है। जानकारी अनुसार यूटी प्रशासन ने हर साल स्कूल स्तर पर होनहार युवाओं को नेकचंद स्कॉलरशिप देने का प्रपोजल तैयार किया है। एडवाइजर विजय कुमार देव से मंजूरी मिलते ही स्कॉलरशिप का ऐलान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार आगामी 15 दिसंबर को यूटी प्रशासन द्वारा नेकचंद के जन्मदिवस पर नेकचंद स्कालॅरशिप की घोषणा हो सकती है। यह स्कॉलरशिप 10वीं और 12वीं क्लास में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को दी जाएगी। स्कॉलरशिप का आधार आय नहीं होगा। स्कॉलरशिप सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले स्टूडेंट को मिलेगी।
विज्ञापन
40 से 50 स्टूडेंट का किया जाएगा चयन
नेकचंद स्कॉलरशिप के तहत 40 से 50 स्टूडेंट का चयन किया जाएगा। स्कॉलरशिप के लिए प्रत्येक सरकारी स्कूल से मेधावी स्टूडेंट का चयन एक कमेटी करेगी। सूत्रों के अनुसार स्कॉलरशिप के तहत हर साल स्टूडेंट्स को 4 लाख की राशि वितरित की जाएगी। हर वर्ष नेकचंद के जन्मदिवस पर स्टूडेंट्स को यह स्कॉलरशिप मिलेगी।
विज्ञापन
विजेताओं को नहीं दी ईनामी राशि
यूटी प्रशासन ने स्मार्ट सिटी प्रपोजल के तहत शहर के विभिन्न स्कूल और कालेज स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया था। करीब डेढ़ महीना पहले प्रतियोगिताओं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। सैकड़ों की संख्या में स्कूली बच्चों ने इनमें हिस्सा लिया। लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी यूटी प्रशासन ने विजेताओं को कैश अवार्ड नहीं दिया है। कई अभिभावक शिक्षा विभाग के कार्यालय में ईनामी राशि पाने के लिए चक्कर लगा रहे हैं।