फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Schedule for releasing water in canals from 28 July to 4 August released

Chandigarh News: नहरों में 28 जुलाई से 4 अगस्त तक पानी छोड़ने का शेड्यूल जारी

Sat, 27 Jul 2024 08:34 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 08:34 PM IST
विज्ञापन
Schedule for releasing water in canals from 28 July to 4 August released
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने खरीफ के मौसम के लिए नहरों में पानी छोड़ने का प्रोग्राम जारी किया है। जल स्रोत विभाग के अधिकारी ने कि 28 जुलाई से 4 अगस्त तक सरहिंद केनाल सिस्टम की नहरों जैसे पटियाला फीडर, अबोहर ब्रांच, बठिंडा ब्रांच, बिस्त दोआब केनाल और सिधवां ब्रांच क्रमवार पहली, दूसरी, तीसरी, चौथी और पांचवीं प्राथमिकता के आधार पर चलेंगी। घग्गर लिंक और इसमें से निकलती घग्गर ब्रांच और पीएनसी, जो ग्रुप बी में हैं को पहली प्राथमिकता के आधार पर पूरा पानी मिलेगा, जबकि भाखड़ा मेन लाइन से निकलती नहरों जो ग्रुप ए में हैं,उसको दूसरी प्राथमिकता के आधार पर बाकी बचता पानी मिलेगा।

इसी तरह सरहिंद फीडर से निकलती अबोहर ब्रांच लोअर और इसके रजबाहों, जो ग्रुप बी में हैं, उन्हें पहली प्राथमिकता के आधार पर पूरा पानी मिलेगा, जबकि सरहिंद फीडर से निकलते सभी रजबाहों जो ग्रुप ए में हैं, उन्हें दूसरी प्राथमिकता के आधार पर बाकी बचता पानी मिलेगा। उन्होंने आगे बताया कि कसूर ब्रांच लोअर और इसके रजबाहों को पहली प्राथमिकता के आधार पर पूरा पानी मिलेगा। सभराओं ब्रांच, लाहौर ब्रांच और मेन ब्रांच लोअर और इनके रजबाहों को क्रमवार बाकी बचता पानी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed