{"_id":"9c3df84504001350c2329de231520eb0","slug":"schedule-for-recruitment-as-sports-player-in-indian-army-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना में खिलाड़ी बनने का सुनहरा मौका, भर्ती शेड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना में खिलाड़ी बनने का सुनहरा मौका, भर्ती शेड्यूल जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 30 Jul 2015 09:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय खेल प्राधिकरण और भारतीय थल सेना के तोपखाना केंद्र हैदराबाद के समन्वय से ब्वॉयज स्पोर्ट्स कंपनी में छात्रों का चयन किया जाएगा। यह चयन कक्षा 6 से 9 तक के छात्रों का होगा, जिनकी उम्र 11 से 14 वर्ष तक होनी चाहिए।
विज्ञापन
एथलेटिक्स में दो, बास्केटबॉल में 10 व बॉक्सिंग में 10 छात्रों का चयन किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी के लिए 2 साल की छूट रखी गई है। छात्रों को शारीरिक क्षमता, खेल निपुणता व मेडिकल जांच के आधार पर चुना जाएगा। अंतिम चयन तोपखाना केंद्र हैदराबाद में 24 अगस्त को हेगा।
विज्ञापन
इनका पूरा खर्च सरकार उठाएगी और साढ़े 17 साल पूरे होते ही प्रक्रिया पास करने पर उनको सेना में भर्ती कर लिया जाएगा। साई के डायरेक्टर डा. सतीश ने बताया कि 5 अगस्त को राजीव गांधी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स स्थित साई सेंटर पर सुबह 7 बजे यह चयन होगा।
विज्ञापन
आवेदनकर्ता को खेल प्रमाणपत्रों की मूल कॉपी के साथ सत्यापित फोटोकॉपी, मूल आयु प्रमाण पत्र, शिक्षा प्रमाण पत्र, स्कूल से तबादला प्रमाण पत्र और इनकी सत्यापित कॉपी भी लानी होगी। 10 टिकट साइज फोटो के साथ आवेदनकर्ता के शरीर पर कोई टेटू नहीं होना चाहिए।