फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Scam in Chandigarh Excise Deptt

चंडीगढ़ के आबकारी विभाग में बड़ा घोटाला

Tue, 02 Sep 2014 04:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 02 Sep 2014 04:24 PM IST
विज्ञापन
Scam in Chandigarh Excise Deptt

एक्साइज एवं टैक्सेशन विभाग ने सिरेमिक टाइल्स पर टैक्स चोरी का एक बड़ा घोटाला पकड़ा है। विभाग के कमिश्नर आईएएस अनुराग वर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले व्हीकल (आरजे 07 जीए 1846) को बरनाला-रायकोट रोड पर चेक किया गया, जिसमें तीन लाख एक हजार 528 रुपये की सिरेमिक टाइल्स लदी थीं।

विज्ञापन


यह टाइल्स मैसर्ज मेट्रो सिटी टाइल्स प्राइवेट लिमिटेड मोरबी (गुजरात) से आ रही थीं और इन्हें मैसर्ज गुप्ता सेनेटरी एंड हार्डवेयर स्टोर चंडीगढ़ को डिलीवर करना था। व्हीकल को एक कार एस्कार्ट कर रही थी।
विज्ञापन


चेकिंग में पाया गया कि पासर के पास मैसर्ज एच एंड आर जॉनसन इंडिया लिमिटेड मुंबई (महाराष्ट्र) से जारी सात लाख 56 हजार 624 रुपये के डाक्यूमेंट थे, जो मैसर्ज मां महाकाली ट्रेडर्स जालंधर के नाम थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ करने पर ड्राइवर ने खोले राज

Scam in Chandigarh Excise Deptt

पूछताछ करने पर ड्राइवर और पासर ने बताया कि मैसर्ज एच आर आर जॉनसन ब्रांड की टाइल्स को असल में जालंधर के डीलर के पास डिलीवर किया जाना था। लेकिन टैक्स बचाने के लिए चंडीगढ़ डीलर के नाम पर फर्जी ट्रांसिट डाक्यूमेंट बनाए गए।

उधर जालंधर डीलर ने टाइल्स खरीदे जाने से इनकार कर दिया। इस घटना के दो दिन बाद दो और व्हीकल जिनके रजिस्ट्रेशन नंबर (आरजे07जीए-2782) और (आरजे07जीबी4289) पकड़े गए।

इन केसों में भी टैक्स चोरी करने के लिए पहले केस जैसा ही किया गया था। कमिश्नर वर्मा ने बताया कि व्हीकलों में लदे सामान पर 11 लाख 87 हजार 477 रुपये का जुर्माना लगाया गया, लेकिन कोई भी सामान के मालिक के तौर पर अभी तक आगे नहीं आया है।

पड़ोसी राज्यों के डीलर्स भी शामिल

Scam in Chandigarh Excise Deptt

कमिश्नर वर्मा ने बताया कि इस समस्या की जड़ तक जाने के लिए कंप्यूटर डाटा देखा गया कि मैसर्ज मेट्रो सिटी टाइल्स प्राइवेट लिमिटेड मोरबी गुजरात से टाइल्स लेकर कितने ट्रक पंजाब से ट्रांसिट हुए हैं, जो पड़ोसी राज्यों के डीलरों के पास गए हैं।

जांच में सामने आया है कि पिछले एक साल में 181 ट्रक उक्त फर्म से टाइल्स लेकर स्टेट को क्रास किए हैं। इस सारे माल की कीमत पांच करोड़ से ज्यादा की रही है। इसमें से 80 लाख का सामान गुप्ता सेनेटरी एंड हार्डवेयर स्टोर चंडीगढ़ के पास पहुंचे बताए गए हैं।

उधर चंडीगढ़ डीलर ने इनकार किया है कि उसने यह सामान नहीं खरीदा। इस पूरे मामले की तह तक पहुंचने के लिये विभाग गुजरात के एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग के पास पहुंच गया है।

जिसमें शुरुआती चरण में यह बात सामने आई है कि गुजरात के डीलरों ने पिछले चार साल में करीब 770 करोड़ रुपये की टाइलें पंजाब के डीलरों को बेची हैं। यही नहीं पंजाब के डीलरों ने इस संबंध में उन्हें सी एवं एफ फार्म भी उपलब्ध करवाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed