फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   savita bhatti resign aap

आखिर सविता भट्टी ने छोड़ ही दी 'आप'

Wed, 26 Mar 2014 08:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 26 Mar 2014 08:47 AM IST
विज्ञापन
savita bhatti resign aap
आम आदमी पार्टी की पूर्व उम्मीदवार व कामेडियन स्व. जसपाल भट्टी की पत्नी सविता भट्टी ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने इस संबंध में पार्टी मुख्यालय में पत्र भेज दिया है। उन्होंने बताया कि यह कदम उन्होंने जसपाल भट्टी की विरासत को संभालने के लिए यह कदम उठाया है।

उन्होंने समाज को संदेश दिया था, उस मैसेज को अब आगे बढ़ाना है। भ्रष्टाचार के खिलाफ छेड़ी गई जंग को वे भट्टी के अंदाज में कायम रखेंगी।

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वे फिलहाल किसी भी पार्टी के साथ जुड़ने नहीं जा रही। आम आदमी पार्टी ने पिछले महीने सविता भट्टी को चंडीगढ़ लोकसभा से प्रत्याशी घोषित किया था।
विज्ञापन


उन्होंने चंडीगढ़ में जोर-शोर से प्रचार शुरू कर दिया था, लेकिन वालंटियरों की नाराजगी के चलते उन्होंने पार्टी का टिकट वापस लौटा दिया था। उसके बाद पार्टी ने फिल्म अभिनेत्री गुल पनाग को अपना उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके पास पद कौन सा था

जब इस बारे में आप के नेताओं से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि यदि उन्होंने इस्तीफा दे दिया है तो पार्टी को कोई खास नुकसान नहीं होने वाला। उनके पास कोई पद नहीं था। उन्होंने ऑनलाइन पार्टी ज्वाइन की थी और यहां के कार्यकर्ताओं को बिना बताए इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed