फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   savita bhatti declared aam aadmi party candidate in chandigarh

सविता को 'आप' का टिकट, ये बदलेंगे समीकरण

Sun, 02 Mar 2014 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 02 Mar 2014 01:32 AM IST
विज्ञापन
savita bhatti declared aam aadmi party candidate in chandigarh

काफी जद्दोजहद के बाद आखिरकार आम आदमी पार्टी (आप) ने चंडीगढ़ लोकसभा से अपने उम्मीदवार का नाम फाइनल कर दिया है।

विज्ञापन


पार्टी की ओर से शनिवार को जारी तीसरी सूची में चंडीगढ़ से स्व. हास्य कलाकार जसपाल भट्टी की पत्नी सविता भट्टी को टिकट दिया गया है। भट्टी करीब सवा महीने पहले ही पार्टी में शामिल हुईं थी।

उस दौरान ही अमर उजाला ने संकेत दे दिए थे कि वे चंडीगढ़ से पार्टी की उम्मीदवार हो सकती हैं। जब उन्हें टिकट की सूचना मिली तो वे उस समय अमृतसर में एक समारोह में थी। रविवार को वे चंडीगढ़ से अपना कैंम्पेन लांच करेंगी। सविता को टिकट मिलने के बाद चंडीगढ़ लोकसभा का चुनाव दिलचस्प हो जाएगा।
विज्ञापन


जसपाल भट्टी अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते थे, इसलिए अंदाजा लगाया जा रहा है कि सविता के चुनाव प्रचार में उनकी वही छाप दोबारा से दिख सकती है, जिसके लिए वे जाने जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी में शामिल होने पर क्या कहा था अमर उजाला से

savita bhatti declared aam aadmi party candidate in chandigarh

अमर उजाला से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि यदि उन्हें पार्टी उम्मीदवार वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।

अपने इस ‘घर’ (शहर) को अगर और भी अच्छा बनाना है तो ड्राइंग रूम से बाहर तो निकलना ही पड़ेगा। यह शहर हमारा अपना है और यह सच है कि इस शहर को हमने काफी कुछ दिया भी है।

जसपाल जी की इसी सोच को आगे ले जाने के लिए आप ज्वाइन की है क्योंकि मैं सिर्फ उनका मुखौटा हूं। उनकी मौत के बाद मेरे अंदर की रूह खत्म हो गई थी। अब आप में शामिल होकर मुझे जीने का नया मकसद मिला है।

पार्टी के कुछ कार्यकर्ता नाराज

savita bhatti declared aam aadmi party candidate in chandigarh

सविता भट्टी को टिकट दिए जाने के बाद पार्टी के सक्रिय वालंटियर्स कुछ निराश हो गए हैं। उनका कहना है कि पार्टी ने आम को देने के बजाए खास को टिकट दिया है।

पार्टी के नाराज वालंटियरों का कहना है कि उनके लिए सविता भट्टी एक पैराशूट कैंडिडेट है। इस बारे में जल्द ही दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के सामने मुद्दा उठाया जाएगा। नाराज कार्यकर्ताओं ने ये नाराजगी उठाई है।

1.पार्टी ने जो नाम शार्ट लिस्ट किए थे, उसमें सविता भट्टी का नाम क्यों नहीं शामिल था?
2. सविता भट्टी ने कितने मेंबरों को पार्टी के साथ जोड़ा?
3. पार्टी के रेगुलर कैम्पेन से वे क्यों दूर रहीं?

मुझे निराशा हुई, लेकिन पार्टी के साथ हूं

savita bhatti declared aam aadmi party candidate in chandigarh

चंडीगढ़ से पार्टी के सबसे प्रबल दावेदार व एनआरआई डा. मुनीश रायजादा ने अमर उजाला से बातचीत के दौरान कहा कि सविता भट्टी को टिकट दिए जाने से वे निराश जरूर हुए हैं, क्योंकि वे खुद पार्टी से टिकट मांग रहे थे। वे पिछले तीन महीने से चंडीगढ़ में काफी मेहनत कर रहे थे। लोगों से मिल रहे थे। दिल्ली चुनाव में भी वे केजरीवाल के साथ जुड़े रहे।

बताया जा रहा है कि चुनाव के दौरान उन्होंने पार्टी के लिए काफी फंड भी जमा किया था। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा कि वे चंडीगढ़ से लोकसभा में पार्टी का प्रतिनिधित्व करूं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी ने जो उम्मीदवार फाइनल किया है, वे उसका समर्थन करते हैं।

एक दूसरे प्रबल दावेदार एचके अरोड़ा का कहना है कि वे पार्टी के फैसले से खुश हैं। एक अन्य उम्मीदवार प्रोफेसर केके गर्ग ने कहा कि सविता भट्टी को टिकट मिलने से पार्टी मजबूत स्थिति में आ गई है। जसपाल भट्टी खुद भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते रहे हैं। वे हमारे लिए चंडीगढ़ के अरविंद केजरीवाल हैं।

फिल्मों व किरदार में निभा चुकी हैं रोल

savita bhatti declared aam aadmi party candidate in chandigarh

सविता भट्टी अपने पति जसपाल भट्टी के साथ कई टीवी प्रोग्राम में दिख चुकी हैं। चर्चित कार्यक्रम फ्लाप शो, थैंक्यू जीजा जी, पावर कट व फिल्म मेरी डैड की मारुति सहित कई फिल्मों में दिख चुकी हैं।

2008 को वे भट्टी के साथ नच बलिए के कार्यक्रम में भाग ले चुकी हैं। उनकी शादी 24 मार्च 1985 में हुई थी। उनके दो बच्चे बेटा जसराज व बेटी राबिया हैं। वे इस समय मोहाली स्थित मेड आर्ट की डायरेक्टर हैं।

तो हो जाएंगे पवन बंसल और सविता आमने सामने

savita bhatti declared aam aadmi party candidate in chandigarh

इस बार लोकसभा की चुनावी जंग में चंडीगढ़ ट्राइएंगल रोचक हो सकता है। आम आदमी पार्टी की ओर से चंडीगढ़ से कामेडी किंग जसपाल भट्टी की पत्नी सविता भट्टी को मैदान में उतारने के बाद कड़े त्रिकोणीय मुकाबले की उम्मीद बन गई है।

हालांकि मुकाबले के दो कोण अभी कांग्रेस और भाजपा की ओर से तय किए जाने हैं। सविता भट्टी के नाम की घोषणा होने के बाद दोनों मुख्य दलों के नेताओं में भी इसकी चर्चा रही।

बंसल ने ही की थी पदमश्री के लिए सिफारिश
कांग्रेसी यह चर्चा कर रहे हैं कि बंसल परिवार और भट्टी परिवार में काफी नजदीकी रही है। पिछले साल अक्तूबर में सड़क दुर्घटना में जसपाल भट्टी के निधन के बाद केंद्रीय रेल मंत्री के तौर पर बंसल ने उनका नाम पद्म अवार्ड के लिए प्रस्तावित किया था।

बंसल ने हालांकि छह नामों की सिफारिश भेजी थी। मरणोपरांत जसपाल भट्टी को यह सम्मान मिला।

25 जनवरी को जब पद्म अवार्ड की घोषणा हुई थी तब सविता भट्टी ने कहा था कि प्रशासन ने चाहे उनके पति को भुला दिया, लेकिन पवन बंसल के प्रयासों से ही देश का इतना बड़ा सम्मान उनके स्वर्गीय पति को मिल सका।

कांग्रेस के नेता और पूर्व मेयर प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि आप की उम्मीदवार चाहे कोई भी हो, लेकिन यह तय है कि कांग्रेस ही चंडीगढ़ से चुनाव जीतेगी। बंसल जी को टिकट मिलना तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed