फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   savings and investment tips for womens

महिलाओं को पूंजी निवेश और बचत के दिए टिप्स, 150 महिलाओं ने लिया हिस्सा

Tue, 25 Apr 2017 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 25 Apr 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
savings and investment tips for womens
धनलक्ष्मी कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
ट्राइसिटी की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बिरला सन लाइफ इंश्योरेंस और अमर उजाला की ओर से सोमवार को धनलक्ष्मी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने महिलाओं को बचत और पूंजी के उचित निवेश के संबंध में कई सुझाव दिए। सेक्टर-43 के एक होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में 25 से 45 वर्ष आयु वर्ग की 150 महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान तंबोला समेत कई सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई।
विज्ञापन


प्रतियोगिताओं में विजेता रहीं प्रतिभागियों को बिरला सन लाइफ इंश्योरेंस और अमर उजाला की ओर से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में बिरला सन लाइफ इंश्योरेंस के रीजनल हेड अजय भट्ट, ट्रेनिंग मैनेजर गुरवीर सिंह भाटिया, ब्रांच हेड विकास कपूर और  मार्केटिंग मैनेजर राघव सरीन मौजूद रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को पूंजी के निवेश और बचत के तौर तरीके बताते हुए रीजनल हेड अजय भट्ट और ट्रेनिंग मैनेजर गुरबीर सिंह ने कई टिप्स दिए। जिसे वहां मौजूद सभी महिलाओं और युवतियों ने इस कार्यशाला को काफी उपयोगी बताया और सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तंबोला में जीता सोने का सिक्का

savings and investment tips for womens
धनलक्ष्मी कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

इस मौके पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। जिनमें निखार आनंद ने नृत्य की प्रस्तुति दी तो साहिबा नूर ने अपनी सुरीली आवाज से गीत गाकर सबको मंत्रमुग्ध किया। वहीं कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण तंबोला गेम रहा। जिसमें विजेता रही सर्वजीत कौर ने प्रथम पुरस्कार स्वरूप सोने के सिक्के  को प्राप्त किया।

वहीं द्वितीय पुरस्कार 2100 रुपये का था, जिसे संयुक्त रूप से दो महिलाओं कंवलजीत और सुरभि को दिया गया। जबकि 1100 रुपये का तीसरा पुरस्कार चंचल रंधावा ने जीता। इसके अलावा अन्य पुरस्कार भी वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन शैली तनेजा ने किया। वहीं वीना सचदेवा ने तंबोला खिलाया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed