Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Five HCS officers assigned new responsibilities

हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल: पांच एचसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, आदेश जारी

Thu, 05 Nov 2026 04:24 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 05 Nov 2026 04:24 PM IST
सार

वहीं, 2020 बैच के तीन अधिकारियों को आरटीए की जिम्मेदारी सौंपी गई है। फतेहाबाद के सिटी मजिस्ट्रेट गौरव गुप्ता को वर्तमान कार्यभार के साथ जिला परिवहन अधिकारी एवं आरटीए सचिव फतेहाबाद लगाया गया है।

विज्ञापन
Five HCS officers assigned new responsibilities
हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा सरकार ने पांच एचसीएस अधिकारियों की नियुक्ति और तबादले के आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से पांच नवंबर को जारी आदेश के अनुसार, 2019 बैच के एचसीएस अधिकारी धीरज चाहल को हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद का संयुक्त राज्य परियोजना निदेशक नियुक्त किया गया है। वह निष्ठु नी नम्रता सिंघल (एचसीएस-2011) की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। नम्रता सिंघल की नई नियुक्ति के आदेश बाद में जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन


इसी बैच के संजय बिश्नोई को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में सरकार का उप-सचिव लगाया गया है। वह अभी फतेहाबाद, सिरसा और हिसार में जिला परिवहन अधिकारी एवं क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे।
विज्ञापन


वहीं, 2020 बैच के तीन अधिकारियों को आरटीए की जिम्मेदारी सौंपी गई है। फतेहाबाद के सिटी मजिस्ट्रेट गौरव गुप्ता को वर्तमान कार्यभार के साथ जिला परिवहन अधिकारी एवं आरटीए सचिव फतेहाबाद लगाया गया है। हिसार के सिटी मजिस्ट्रेट रोहित कुमार को इसी पद पर हिसार और सिरसा के सिटी मजिस्ट्रेट अजय सिंह को सिरसा में अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। इन नियुक्तियों के साथ तीनों जिलों का आरटीए कार्यभार संजय बिश्नोई से वापस ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed