{"_id":"2758a974f3b3cf996cb24526738a6475","slug":"satyapal-jain-about-ambika-soni","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबिका कांग्रेस में भ्रष्टों की जुंडली का हिस्सा हैं: जैन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबिका कांग्रेस में भ्रष्टों की जुंडली का हिस्सा हैं: जैन
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sun, 27 Apr 2014 10:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अंबिका सोनी कांग्रेस पार्टी में भ्रष्टाचारियों की जुंडली का अहम हिस्सा हैं।
विज्ञापन
उनको टिकट इस बार इसलिए दिया गया है कि वह जीतने के बाद संसद में जाकर भ्रष्ट कांग्रेसियों का बचाव कर सकें। परंतु उन्हें यह मौका नहीं मिलेगा, क्योंकि वह बुरी तरह हारेंगीं।
यह आरोप चंडीगढ़ के पूर्व सांसद एवं भाजपा नेता सत्यपाल जैन ने लगाया। वह अकाली-भाजपा के सांझे उम्मीदवार प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा के लिए शहर में प्रचार करने आए थे।
विज्ञापन
उन्होंने प्रेस कांफ्रेस में अंबिका सोनी से पांच सवाल पूछे है और उन्हें सोनिया गांधी के दामाद की अकूत संपत्ति, पूर्व रेलमंत्री पवन बंसल, खुद अंबिका सोनी के खुद के भष्ट आचरणों पर घेरा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अंबिका सोनी यह भी जवाब दें की भगवान राम हिन्दुस्तान में पैदा हुए थे, कि नहीं क्योंकि रामसेतु के मामले में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में जो हलफनामा दायर किया।
उसके अनुसार राम का हिन्दुस्तान में कोई वजूद ही नहीं था। वह उस समय केंद्र में सभ्याचार मामलों की मंत्री थीं। हलफनामा उनके विभाग द्वारा दिया गया था।
सत्यपाल ने दावा किया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही बनेंगे। पंजाब में भी अकाली-भाजपा सभी 13 सीटें जीतेंगी। इस मौके उनके साथ विधायक व अकाली दल के प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा भी मौजूद थे।