फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Satlok Ashram Sant Rampal Arrested, Reasons of Surrender

सरेंडर को क्यों मजबूर हुए रामपाल, 3 कारण

Thu, 20 Nov 2014 12:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 20 Nov 2014 12:46 PM IST
विज्ञापन
Satlok Ashram Sant Rampal Arrested, Reasons of Surrender

पिछले पंद्रह दिनों से समर्थकों के बल पर 30 हजार जवानों से टक्कर ले रहे रामपाल आखिरकार सरेंडर करने को क्यों मजबूर हो गए, इसके पीछे मुख्य 3 कारण हैं। पहला मुख्य कारण ये था कि उनके अपने ही समर्थक दो फाड़ हो गए। पुलिस महकमे की एक दिन की कार्रवाई ने ही उनके हौसलों को तोड़ दिया और हालात यह हो गए कि वह आश्रम के अंदर आपस में भिड़ गए।

विज्ञापन


दो धड़ों में बंटे संत के समर्थकों में एक धड़ा बाबा के समर्पण के पक्ष में आया तो दूसरा विरोध में खड़ा हो गया। संत के समर्पण का विरोध करने वाले कट्टर समर्थकों ने दूसरे धड़े के लोगों के बाहर निकलने का भी विरोध किया। यही नहीं उन्हें एनकाउंटर तक की धमकी दी गई और असलहे के बल पर रोका गया।
विज्ञापन


कुछ अनपढ़ समर्थकों को तो यह भी बताया गया कि बाहर धारा 144 लगी है पुलिस तुम्हारा एनकाउंटर कर देगी। लेकिन आश्रम में लगातार बढ़ती जा रही परेशानियों और पुलिसिया कार्रवाई के डर ने समर्थकों को तोड़ दिया। इसी एकता को कमजोर होता देख बाबा का बेटा, भाई और प्रवक्ता भी बाहर आ गए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कट्टर समर्थक पुलिस से मोर्चा ले रहे थे

Satlok Ashram Sant Rampal Arrested, Reasons of Surrender

दूसरा कारण ये पता चला कि आश्रम में संत के कुछ कट्टर समर्थक हैं जो पुलिस से सीधा मोर्चा लेने को तैयार थे। आश्रम के अंदर तैयारी भी कुछ इसी तरह की गई थी।

उन्होंने वहां भारी मात्रा में पेट्रोल बम, बंदूक, राइफल, रिवॉल्वर और बोरियों में कारतूस भरकर रखे थे। हजारों की संख्या में देशी असलहे भी मौजूद थे। लेकिन कुछ समर्थकों ने इसका विरोध शुरू कर दिया।

इस पर उन्हें डराया और धमकाया गया और यहां तक कहा गया कि यदि आप बाबा का साथ नहीं देंगे तो नरक में जाएंगे और बाबा के लिए जान दोगे तो स्वर्ग मिलेगा। लेकिन दूसरे धड़े के समर्थकों ने इस बात का विरोध किया।

समर्थकों को पुलिस से बदला लेने को उकासाया

Satlok Ashram Sant Rampal Arrested, Reasons of Surrender

तीसरा मुख्य कारण आश्रम से बाहर निकले यूपी के खेकड़ा के रहने वाले राजकुमार ने अमर उजाला को बताया। राजकुमार ने कहा कि वह छह दिन पहले बाबा के दर्शन करने आए थे।

आज तक बाबा के दर्शन तो नहीं हुए, लेकिन आश्रम में मौजूद समर्थकों  ने बाबा के लिए पुलिस से बदला लेने के लिए उकसाया। उन्होंने कहा कि पूरा-पूरा दिन बाबा के भजन सुनाकर उनकी बातें बताकर लोगों को उकसाया जाता था।

साथ पुलिस को बहुत ही खौफनाक बताया जाता था। यह भी कहा जाता था कि पुलिस संत और उनके समर्थकों के खिलाफ साजिश रच रही है। लेकिन हजारों लोग इसके विरोध में उतर आए और आपस में मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद ही कुछ लोगों आश्रम के मुख्य द्वार का ताला तोड़ दिया और लोग धड़ाधड़ बाहर निकलने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed