फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Satguru Nanak Pargatiya in Chandigarh

चंडीगढ़ में सतगुरु नानक प्रगटया

Sun, 12 Jan 2020 01:57 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Satguru Nanak Pargatiya in Chandigarh
चंडीगढ़। सेक्टर 34-डी स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादर साहिब में शनिवार को गुरु नानक देव जी के जीवन और उपदेशों पर आधारित लाइट एंड साउंड शो ‘सतगुरु नानक परगटया’ का मंचन किया गया। यह मंचन गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव पर थिएटर आर्ट्स चंडीगढ़ के कलाकारों द्वारा किया गया। इसका आयोजन प्रबंधन समिति गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादर साहिब के सहयोग से किया गया। यह शो बलजिंदर सिंह दारापुरी द्वारा लिखा गया। इसको राजीव मेहता ने निर्देशित किया। करीब एक घंटे 45 मिनट तक आयोजित किए गए इस नाटक में गुरु नानक देव जी के जीवन उनकी चार उदासी और शिक्षाओं का मंचन किया गया।
विज्ञापन

राजीव मेहता ने बताया कि इस नाटक का मुख्य उद्देश्य वर्तमान समय के युवाओं को गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का पालन करने के लिए एक संदेश देना था जिससे उनकी यात्रा सरल और खुशहाल हो सके। चंडीगढ़ के प्रसिद्ध कलाकार योगेश अरोड़ा (सज्जन ठग), बलकार सिंह सिद्धू (ग्रामीण), रमेश भारद्वाज शेख, रमेश भारद्वाज बाबर, राजीव मेहता पंडित सन्नू संधू ने दूनी चद, सतपाल सिंह ने राजा, योगेश कुमार ने पंडित, मुनीष कपूर ने सेनापति, आशा सकलानी ने मुस्लिम औरत, सुखविंदर कौर ने दाई दौलता, गीता गांधी ने सेठानी, खुशी ने युवती, तेजभान गांधी ने चुगलखोर, ईशर सिंह राहगीर, अमित कुमार ने सिपाही, मलकीत सिंह ने खजांची की भूमिका की। इस नाटक में संगीत महेश भारद्वाज ने दिया। इसमें गायन गायिका पम्मी हंस पाल, योगेश अरोड़ा और अमनजोत कौर ने की। इसमें प्रकाश व्यवस्था करन गुलजार ने दी।
विज्ञापन

..और गूंज उठी सचिन की आवाज, भावुक हुए कलाकार
चंडीगढ़ के प्रसिद्ध वायस ओवर आर्टिस्ट सचिन शर्मा की आवाज सुनकर नाटक में काम करने वाले कलाकार भावुक हो उठे। कुछ समय पहले ही सचिन शर्मा का निधन हार्ट अटैक से हो गया था। सचिन एक बेहतरीन आर्टिस्ट थे और उन्होंने अपनी आवाज और अदाकारी से सभी को अपना दीवाना बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed