फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sarpanch's wife welcomed Abhaya, so he got transferred

Chandigarh News: सरपंच पत्नी ने विपक्षी नेता का स्वागत किया तो कराया तबादला

Thu, 13 Jul 2023 09:35 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 09:35 PM IST
विज्ञापन
Sarpanch's wife welcomed Abhaya, so he got transferred
सरपंच पत्नी ने विपक्षी नेता का स्वागत किया तो कराया तबादला
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए बिजली विभाग में कार्यरत लाइनमैन ने तबादला आदेश रद्द करने की गुहार लगाई है। याची ने कहा कि उसकी सरपंच पत्नी है और उसने विपक्षी नेता का स्वागत किया था जिसके चलते एक मंत्री ने नाराज होकर उसका तबादला नूंह में करवा दिया। जबकि याची के तैनाती के स्थान पर एक दर्जन से अधिक पद खाली हैं।
लाइनमैन मदन लाल ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए बताया कि वह वर्तमान में सिरसा के सब-डिवीजन पंजुआना में तैनात है। जबकि पत्नी कविता रानी साहूवाला-वन की सरपंच है। 14 जून को गांव की प्रधान होने के नाते पत्नी ने विपक्षी नेता स्वागत किया था तो मंत्री ने उसका तबादला करवा दिया गया।
विज्ञापन

याचिका में एसीएस बिजली विभाग, एमडी डीएचबीवीएन, अवर सचिव डीएचबीवीएन को प्रतिवादी बनाया गया है। याचिका हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दायर कर दी गई है और जल्दी ही सुनवाई के लिए सूचीबद्ध हो सकती है। याची ने बताया कि पंजुआना में लाइनमैन के 13 और सहायक लाइनमैन के 64 पद खाली हैं फिर भी तबादला कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed