{"_id":"64141e26ebebd67176085bf6","slug":"sarpanchs-from-haryana-gathered-at-sector-5-of-panchkula-to-protest-against-e-tendering-2023-03-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Panchkula: ई-टेंडरिंग के विरोध में फिर जुटे सरपंच, विधानसभा के घेराव का एलान, भारी पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula: ई-टेंडरिंग के विरोध में फिर जुटे सरपंच, विधानसभा के घेराव का एलान, भारी पुलिस बल तैनात
Fri, 17 Mar 2023 03:20 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 17 Mar 2023 03:20 PM IST
सार
ई टेंडरिंग के मामले में पांच लाख तक सीमा बढ़ाए जाने का सरकार का फार्मूला पंच सरपंचो को रास नहीं आया। दस लाख तक सीमा बढ़ाए आने की मांग को लेकर हरियाणा के सभी जिलों के सरपंच शुक्रवार को पंचकूला के शालीमार ग्राउंड में इकट्ठे हुए।
विज्ञापन
पंचकूला में इकट्ठे हुए सरपंच।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ई टेंडरिंग के विरोध में पूरे हरियाणा के सरपंच शुक्रवार को एक बार फिर पंचकूला के सेक्टर 5 धरना स्थल पर इकट्ठा हुए। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सरपंचों ने विधानसभा के घेराव का एलान किया हुआ है। वहीं पुलिस उन्हें धरना स्थल पर ही रोकने के लिए तत्पर है।
विज्ञापन
सरपंचों को रास नहीं आ रहा पांच लाख का फार्मूला
ई टेंडरिंग के मामले में पांच लाख तक सीमा बढ़ाए जाने का सरकार का फार्मूला पंच सरपंचों को रास नहीं आया। दस लाख तक सीमा बढ़ाए आने की मांग को लेकर हरियाणा के सभी जिलों के सरपंच शुक्रवार को पंचकूला के शालीमार ग्राउंड में इकट्ठे हुए। इस बीच 15 सरपंचों के एक प्रतिनिधि मंडल ने पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के आवास पर पहुंच कर सरकार के साथ चलने की बात कही है।
बड़ी संख्या में सरपंच अभी भी सरकार के फैसले के विरोध में हैं। पंच सरपंचों की आज होने वाली भीड़ से साफ हो जाएगा कि आंदोलन की दिशा क्या रहेगी। गुरुवार को करीब 15 सरपंच पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के निवास पर पहुंचे और विकास कार्य आगे बढ़ाने के लिए सरकार में आस्था जताई। इस बीच सरपंच एसोसिएशन के प्रधान रणबीर समैन ने इसे सरकार की चाल बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार की यह ओछी हरकत है। पंचायत मंत्री के आवास पर पहुंचने वाले सरपंचों ने बातचीत के बाद बताया कि वे सरकार के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं। काफी समय से विकास कार्य रुका हुआ है। उन्होंने कहा कि जो लोग विरोध कर रहे हैं वे उन्हें भी समझाने का काम करेंगे।
इससे पूर्व मंत्री के साथ सरपंचो की बंद कमरे में बात हुई। जिसमें मंत्री ने उनसे पूछा कि आपका अगला कदम क्या है। सरपंचो ने कहा कि गांव में विकास कार्य चाहते हैं। मंत्री का सवाल था कि जो एसोसिएशन बन रही है उसका क्या। मंत्री के सवाल पर सरपंचो ने कहा कि उनकी सोच क्या है वे वह जाने। इस दौरान वजीरपुर के सरपंच नरेंदर कादियान, बकरा गांव के सरपंच सुरिंदर कुमार, पहराजवास के सरपंच परवीन कुमार, टंडाहेरि के सरपंच भगत सिंह, मांडोठी के सरपंच नीलेश कुमार, मटन गांव के सरपंच महेन्दर, सिलोथि के सरपंच विक्रम दलाल, दाबोदा के सरपंच मंजीत मालिक, भालगढ़ सरपंच राजेश, पावसरा के सरपंच पंकज, नाथुपुर के सरपंच साहब सिंह, बढ़खालसा के सरपंच राकेश, मेलोडी के सरपंच परवीन सहित अन्य सरपंच मौजूद थे।