फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Child shot dead in village kotli kalan of Mansa

Mansa: चचेरी बहन से छेड़छाड़ से रोकने की रंजिश में मासूम की हत्या, बुलेट पर आए आरोपियों ने मारी गोली

Fri, 17 Mar 2023 04:50 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 17 Mar 2023 04:50 PM IST
सार

मानसा के डीएसपी संजीव गोयल ने बताया कि गुरुवार रात करीब 10 बजे कोटली कलां निवासी जसप्रीत सिंह अपने बेटे हर उदयवीर सिंह (6) और बेटी नवसीरत कौर के साथ अपने घर जा रहे थे। अचानक बुलेट मोटरसाइकिल पर दो लोग आए और फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
Child shot dead in village kotli kalan of Mansa
मृतक हरउदयवीर सिंह - फोटो : फाइल

विस्तार

मानसा के पास गांव कोटली कलां में गुरुवार देर रात बुलेट मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने छह साल के बच्चे हर उदयवीर सिंह को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। फायरिंग में उसकी बहन घायल हो गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक के पिता के नौकर ने ही फायरिंग की थी। दरअसल आरोपी मृतक की चचेरी बहन के साथ छेड़छाड़ करता था। इस बारे में उसे कई बार रोका गया, जिस पर वह रंजिश पालने लगा। उसी ने अपने साथी के साथ मिलकर फायरिंग की। गोली हर उदयवीर सिंह के सिर में लगी जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जालंधर प्रशासन ने रद्द किए 538 शस्त्र लाइसेंस, गन कल्चर को खत्म करने की कवायद
विज्ञापन

 

मानसा के डीएसपी संजीव गोयल ने बताया कि गुरुवार रात करीब 10 बजे कोटली कलां निवासी जसप्रीत सिंह अपने बेटे हर उदयवीर सिंह (6) और बेटी नवसीरत कौर के साथ अपने घर जा रहे थे। अचानक बुलेट मोटरसाइकिल पर दो लोग आए और फायरिंग कर दी। फायरिंग से हर उदयवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे मानसा के सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं इस फायरिंग में नवसीरत भी गोली लगने से घायल हुई। हालांकि उसकी हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गोलियां भले ही जसप्रीत सिंह को मारी गई हों, लेकिन आरोपियों का निशाना वह नहीं था। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर दी है और सीसीटीवी की जांच शुरू कर दी है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जा सके।

सीएम को देना चाहिए तुरंत इस्तीफा
मानसा के कोटली कलां में 6 साल के मासूम बच्चे की हत्या के बाद पंजाब भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा ने कहा कि हत्या ने पंजाबियों के दिलों को दहला कर रख दिया है। शर्मा ने आरोप लगाया कि जब से भगवंत मान की सरकार पंजाब की सत्ता में आई है, पंजाब में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।

मुख्यमंत्री पंजाब की तरफ ध्यान देने के बजाय अपने आका अरविंद केजरीवाल को खुश रखने में लगे हैं। बच्चे की हत्या के बाद अगर मुख्यमंत्री के पास कोई अंतरात्मा की आवाज बची हो तो उन्हें तुरंत गृहमंत्री के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed