फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sarpanchs from across Haryana will gather in Tohana on January 15

Haryana: 15 जनवरी को टोहाना में जुटेंगे प्रदेशभर के सरपंच, पंचायत मंत्री को माफी मांगने का देंगे अल्टीमेटम

Thu, 05 Jan 2023 06:56 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 05 Jan 2023 06:56 PM IST
सार

गांव नाढोड़ी में सामूहिक बैठक के बाद प्रदेशभर के एससी व बीसी समाज को भी टोहाना बुलाया जाएगा। गांव नाढोड़ी के सरपंच नरेंद्र मेहरा ने बताया कि पंचायत मंत्री ने गांव में आकर उनके बारे में अपशब्द बोले हैं। इससे न केवल उनका बल्कि एससी समाज का भी अपमान हुआ है।

विज्ञापन
Sarpanchs from across Haryana will gather in Tohana on January 15
हांसी में नारेबाजी करते सरपंच। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के 23 जनवरी को पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली के गांव में आगमन से पहले प्रदेशभर के सरपंच टोहाना में एकत्रित होंगे। इसके लिए लोहड़ी व संक्रांत के बाद 15 जनवरी को बैठक रखी गई है। बैठक में सरपंचों के खिलाफ बार-बार बयानबाजी कर रहे पंचायत मंत्री के विरोध में रणनीति तय की जाएगी। बैठक के दौरान ई-टेंडरिंग के फैसले को वापस करवाने के लिए भी आंदोलन की रूपरेखा तैयार होगी।

विज्ञापन


वहीं, गांव नाढोड़ी के सरपंच नरेंद्र मेहरा ने भी पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली के खिलाफ अपने गांव को एकजुट करने का फैसला लिया है। वह नाढोड़ी के ग्रामीणों की सामूहिक बैठक बुलाएंगे, जिसमें शामिल होकर पंचायत मंत्री को सार्वजनिक रूप से माफी मांगने का अल्टीमेटम दिया जाएगा। अगर मंत्री माफी नहीं मांगेंगे तो उनके बहिष्कार का फैसला भी लिया जाएगा।
विज्ञापन

 
गांव के बाद एससी-बीसी समाज भी बुलाया जाएगा टोहाना
गांव नाढोड़ी में सामूहिक बैठक के बाद प्रदेशभर के एससी व बीसी समाज को भी टोहाना बुलाया जाएगा। गांव नाढोड़ी के सरपंच नरेंद्र मेहरा ने बताया कि पंचायत मंत्री ने गांव में आकर उनके बारे में अपशब्द बोले हैं। इससे न केवल उनका बल्कि एससी समाज का भी अपमान हुआ है। अगर पंचायत मंत्री ने सार्वजनिक माफी नहीं मांगी तो समाज को एकत्रित किया जाएगा। इससे पहले ग्रामीणों की भी सामूहिक बैठक बुलाएंगे, उसके लिए जल्द ही तारीख तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
समर्थकों से आ रहा संदेश, मंत्री मिलना चाह रहे
सरपंच नरेंद्र मेहरा ने बताया कि पंचायत मंत्री के समर्थकों के संदेश आ रहे हैं। उनके द्वारा कहा जा रहा है कि मंत्री उनसे मिलना चाहते हैं। मगर उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि मंत्री ने गांव में आकर उनका अपमान किया है। इसलिए गांव के बीच आकर ही माफी मांगें।
 
सुभाष बराला से मिलने से राजनीति को मिली हवा
पंचायत मंत्री का विरोध करने वाले सरपंचों की भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला से हुई मुलाकात के कारण इस विवाद के राजनीतिक मायने निकलने लगे हैं। इस पूरे विरोध को बराला समर्थक सरपंचों का विरोध माना जाने लगा है। यही कारण है कि अब तक पूरी तरह जिले के 50 फीसदी सरपंच भी खुलकर मंत्री के विरोध में नहीं आए हैं।

पंचायत मंत्री को अपने आसपास रहने वालों का भ्रष्टाचार नजर नहीं आ रहा है। उनकी पार्टी के ही कई पदाधिकारी भ्रष्टाचार में डूबे हैं। अभी तो नई पंचायतों ने काम भी शुरू नहीं किया है लेकिन फिर भी सरपंचों को निशाना बनाया जा रहा है। - विकास मेहता, प्रदेश प्रवक्ता, इनेलो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed