फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sarpanches protesting against not getting support of villagers on e-tendering changed strategy

ई-टेंडरिंग का विरोध करके फंसे सरपंच: ग्रामीणों का समर्थन नहीं मिलने पर फिर बदली रणनीति, परेशानी बढ़ी

Sun, 12 Mar 2023 08:13 PM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 12 Mar 2023 08:13 PM IST
सार

सरपंच अब जनता के बीच जाकर तर्क दे रहे हैं कि ई टेंडरिंग में समय अधिक लगता है, इसलिए बिना ई टेंडरिंग की राशि बढ़ाने की मांग ग्रामीणों के लिए कर रहे हैं। 10 मार्च को चंडीगढ़ में हुई सरपंच एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में ई टेंडरिंग के मुद्दे पर मंथन किया गया

विज्ञापन
Sarpanches protesting against not getting support of villagers on e-tendering changed strategy
सरपंचों पर लाठी भांजती हरियाणा पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंचायती राज संस्थाओं में ई टेंडरिंग का विरोध करके सरपंच अब बुरी तरह से फंस गए हैं। एक तो सरकार पीछे हटने को तैयार नहीं है, दूसरा सरपंचों का आंदोलन भी सरकार कोई खास दबाव नहीं बना पाया है। क्योंकि अभी तक सरपंचों के आंदोलन को आम ग्रामीणों का समर्थन नहीं मिल पाया है। मझधार में फंसे सरपंचों ने अब अपने आंदोलन के लिए रणनीति बदल ली है। सरपंच अब खुलकर कहने लगे हैं कि वह ई टेंडरिंग के विरोध में नहीं बल्कि लिमिट बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


गांवों में जाकर कह रहे, ई टेंडरिंग के खिलाफ नहीं, लिमिट बढ़ाने की मांग कर रहे
इसी रणनीति के तहत अब सरपंच गांव-गांव जाकर आम जनता को समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि वह ई टेंडरिंग के खिलाफ नहीं है, बल्कि आनन-फानन में कराए जाने वाले कामों के लिए 2 लाख रुपये की राशि कम है। इस राशि को बढ़वाने की मांग की जा रही है, ताकि गांवों के लोगों के कामों को जल्दी कराया जा सके।
विज्ञापन


17 मार्च को विधानसभा घेराव का एलान कर चुके सरपंच, तैयारियों में जुटे
सरपंच अब जनता के बीच जाकर तर्क दे रहे हैं कि ई टेंडरिंग में समय अधिक लगता है, इसलिए बिना ई टेंडरिंग की राशि बढ़ाने की मांग ग्रामीणों के लिए कर रहे हैं। 10 मार्च को चंडीगढ़ में हुई सरपंच एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में ई टेंडरिंग के मुद्दे पर मंथन किया गया। इसी में फैसला लिया था कि 17 मार्च को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। हालांकि, देखना होगा कि ग्रामीण सरपंचों के समर्थन में आते हैं या नहीं और घेराव कर पाते हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिक्रिया
हम ई टेंडरिंग का विरोध नहीं कर रहे, केवल लिमिट बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। एसोसिएशन की मांग 73वें संशोधन की 12वीं सूची के 29 अधिकारों को देने की है। सरपंचों के बारे में गलत प्रचार किया गया कि वह ई टेंडरिंग का विरोध कर रहे हैं, हम केवल लिमिट बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, वो भी गांवों के लोगों के कामों को जल्दी कराने के लिए। हम गांव गांव जाकर जनता को जागरूक कर रहे हैं कि सरपंच अपनी नहीं, जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं। -रणबीर सिंह समैण, प्रदेशाध्यक्ष, सरपंच एसोसिएशन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed