फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Saroya's first punjabi album release

पंजाबी एलबम ‘ठंडी छां’ से धूम मचाने की तैयारी में सरोया

Fri, 06 Dec 2013 10:45 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 06 Dec 2013 10:45 PM IST
विज्ञापन
Saroya's first punjabi album release

करीब डेढ़ साल की मेहनत के बाद पंजाबी गायक गुरबल सरोया ने पहली एलबम ‘ठंडी छां’ रिलीज की।

विज्ञापन


वह अपनी एलबम रिलीज करने के सिलसिले में शुक्रवार को चंडीगड़ प्रेस क्लब पहुंचे।

संगीत निर्देशक वरिंदर बच्चन और पंजाबी संगीतकार एवं प्रोड्यूसर जरनैल घुमाण ने उनकी एलबम का रिलीज की।

मूल रूप में चंडीगढ़ निवासी गुरबल सरोया ने बताया कि उन की यह एलबम अपने आप में प्रेरणा, रोमांस, समर्पण और जीवन की सच्चाई को दर्शाती है।

एलबम के गीतों में इंसान के बचपन से लेकर जिंदगी के मौजूदा दौर के सभी चरणों की झलक मिलेगी। सरोया ने बताया कि गायकी का शौक उन्हें बचपन से ही था।

ग्रेजुएशन करते समय वे कॉलेज में संगीत टीम के कैप्टन भी रह चुके हैं। उन्होंने बताया वर्ष 2011 में उनका पहला पंजाबी सोलो गीत ताड़ी मार नच्चणा दर्शकों ने काफी पसंद किया।


उसकी बदौलत उन्हें अपनी एलबम बनाने की प्रेरणा मिली। नई एलबम के बारे में सरोया ने बताया कि इसमें ‘ठंडी छां’, ‘आ चल’, ‘डिस्को’, ‘शराबी’, ‘कुड़िए पंजाब दीए’, ‘मुकाबला’, ‘चूड़ी’, ‘खंघणा’, और ‘दुनिया’ सहित नौ गीत शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed