फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sarkari Naukri: Vacancy on 2978 posts In Power corporations of Haryana

सुनहरा मौकाः 2978 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, तैयार रखें दस्तावेज, इस तारीख से आवेदन शुरू

Mon, 08 Jul 2019 03:57 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 08 Jul 2019 03:57 AM IST
विज्ञापन
Sarkari Naukri: Vacancy on 2978 posts In Power corporations of Haryana
सांकेतिक तस्वीर

हरियाणा के बिजली निगमों में जल्द ही कर्मचारियों का टोटा कुछ हद तक कम हेागा। हरियाणा सरकार जल्द ही बिजली निगमों में विभिन्न पदों पर 2978 कर्मचारियों की नियुक्ति करेगी। यह नियुक्तियां दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम और हरियाण विद्युत प्रसारण निगम लिमिटड में की जाएंगी। 

विज्ञापन


हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने इन नियुक्तियों के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। 10 जुलाई को इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन भरे जा सकेंगे। 25 जुलाई तक आवेदन भरने की अंतिम तिथि रहेगी और 29 जुलाई तक इस भर्ती के लिए संबंधित फीस आवेदक को जमा करवानी होगी। 
विज्ञापन


दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में इन भर्तियों में 146 पदों पर जूनियर सिस्टम इंजीनियरों की, 183 पदों पर असिस्टेंट लाइनमैन, 3 पदों पर सहायक लॉ अफसरों, 400 पदों पर लोअर डिविजन र्क्लकों की भर्ती की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड में दो पदों पर सहायक लॉ अफसरों की, 18 पदों पर प्रोटेक्शन सहायकों, 8 पदों पर स्टोर सहायकों, 6 पदों पर सेक्शन अफसर अकाउंट, 10 पदों पर डिविजनल अकाउंटेंट, 4 पदों पर फार्मासिस्ट, 34 पदों पर जूनियर स्कूल स्टेनोग्राफसर, 25 पदों पर स्टेनो टाइपिस्ट, 40 पदों पर लोअर डिविजन र्क्लक फील्ड कैडर, 15 पदों पर अपर डिविजन र्क्लक फील्ड कैडर, 6 पदों पर अपर डिविजनल र्क्लक हैड ऑफिस कैडर, 23 पदों पर लोअर डिविजन र्क्लक हेड ऑफिस कैडर, 5 पदों पर हिंदी ट्रांसलेटर, 19 पदों पर जूनियर अकांउटेंट, 1 लैबोरट्री टेक्नेशियन, 76 पदों पर जूनियर ड्राफ्टमैन की भर्तियां की जानी है।


इसी तरह उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम में 1307 पदों पर सहायक असिस्टेंट लाइनमैन, 48 पदों पर डिविजनल रेवेन्यू अकाउंटेंट, 2 पदों पर जूनियर साफ्टवेयर डेवलर्पर, 1 जूनियर टेस्ट इंजीनियर, 3 सहायक लॉ अफसर, 495 लोअर डिविजनल र्क्लक, 58 अपर डिविजनल र्क्लकों की भर्तियां की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed