{"_id":"65ea78b0b88ef8b8a1076066","slug":"saree-run-was-organized-on-occasion-of-international-womens-day-in-chandigarh-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: लाल साड़ी पहन दौड़ी महिलाएं, चंडीगढ़ क्लब से हुई दौड़ की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: लाल साड़ी पहन दौड़ी महिलाएं, चंडीगढ़ क्लब से हुई दौड़ की शुरुआत
Fri, 08 Mar 2024 10:25 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 08 Mar 2024 10:25 AM IST
सार
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुक्रवार को चंडीगढ़ क्लब से साड़ी रन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में साड़ी रन में हिस्सा लेतीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में शुक्रवार को लाल रंग की साड़ी पहनकर औरतें, बुजुर्ग महिलाएं और बच्चियां सड़क पर उतरीं तो लोग देखते ही रह गए। चंडीगढ़ में यह अनोखा नजारा शुक्रवार को देखने को मिला।
विश्व महिला दिवस के अवसर पर सेक्टर-1 स्थित चंडीगढ़ क्लब में द रन क्लब द्वारा साड़ी रन का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में हर तबके की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कोई डॉक्टर थीं तो कोई रिटायर्ड प्रोफेसर, कोई फैशन डिजाइनर थीं तो कोई बिजनेस वुमेन, हाउस वाइफ से लेकर स्कूलों की लड़कियां, हर किसी ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ में यह संदेश देने की कोशिश रही कि अगर एक नारी बेहतर तरीके से घर को चला सकती है और साड़ी में काम कर सकती है तो वह साड़ी ने दौड़कर भी दिखा सकती है। वहीं महिलाओं ने यह भी दिखाया कि वह अपने काम और स्वास्थ्य को लेकर कितनी सचेत रहती हैं।
इस रेस में 300 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। इनके साथ बच्चियां और बुजुर्ग भी शामिल रहीं। सभी ने लाल रंग की साड़ी पहन रखी थी। आयोजक पवीला बाली ने बताया कि बुजुर्गों ने युवाओं के साथ कदम से कदम मिलाया। दौड़ में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बुजुर्ग महिलाएं और छोटी बच्चियां रहीं। बुजुर्ग महिलाओं ने युवाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर मैराथन में भाग लिया। उन्होंने कहा कि मैराथन में भाग लेने का उनका उद्देश्य दूसरी बुजुर्ग महिलाओं के अलावा सभी को सेहत के प्रति जागरूक करना रहा। बुजुर्ग होने का मतलब यह नहीं है कि आप लाचार हो गए हैं। अपने आप अपने आप को फिट रखें तो आप किसी पर निर्भर नहीं रहेंगे। यदि घर की महिला रहेगी फिट तो पूरा परिवार फिट होगा।